Doordrishti News Logo

विभिन्न स्थानों पर बदमाशों ने बाइक सवारों को लूटा

नगदी,मोबाइल और बाइक आदि लूट कर ले गए

जोधपुर(डीडीन्यूज),विभिन्न स्थानों पर बदमाशों ने बाइक सवारों को लूटा। कमिश्नरेट में 12 मार्च की रात को बनाड़ और एयरपोर्ट क्षेत्र में बाइक सवार मजदूरों को बदमाशों ने डरा धमका लूट लिया। इस बारे में संबंधित थानों में रिपोर्ट दी गई है। कापरड़ा के रावर निवासी सुमेर पुत्र कोजाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि वह 12 मार्च की रात में अपनी बाइक लेकर गांव रावर जा रहा था।

यह भी पढ़िए – अज्ञात वाहन ने लिया बाइक सवारों को चपेट में,एक की मौत

विश्रोईयों की ढाणी बनाड़ फांटा के पास में एक पिकअप ने पहले गलत दिशा में आकर टक्कर मारी और फिर उसमें उसे उतरे बदमाशों ने मारपीट कर और उसकी बाइक को पिकअप में डालकर ले गए। मामले में एसआई राजूराम की तरफ से तफ्तीश की जा रही है।

दूसरी तरफ सोढेर की ढाणी बनाड़ निवासी तीरथराम पुत्र दीनाराम ने रिपोर्ट दी कि वह अपनी बाइक लेकर जोजरी नदी पुल से निकल रहा था,तब कुछ बदमाश वाहनों में सवार होकर आए और मारपीट कर उससे मोबाइल और 700 रूपए लूट कर ले गए। अज्ञात के खिलाफ बनाड़ थाने में रिपोर्ट दी गई।

एयररपोर्ट थाना पुलिस ने बताया कि डूडियों की ढाणी बासनी निकूब निवासी हड़मानराम पुत्र धुकलराम विश्रोई अपनी बाइक लेकर जोजरी नदी पुल के पास से निकल रहा था। तब कुछ बदमाशों ने उसका रास्ता रोका और मारपीट करते हुए रुपए लूट लिए। घटना में एयरपोर्ट थाना पुलिस जांच कर रही है।

मकान में चोरी 
बावड़ी खेड़ापा हाल प्रभात नगर नांदड़ी खुर्द निवासी कमला पत्नी ओमप्रकाश जाट ने बनाड़ पुलिस थाने में रिपोर्ट दी कि अज्ञात चोर 13 मार्च की रात को उसके घर में सैंध लगाकर वहां से 75 हजार रूपए, दस चांदी के सिक्कें एवं आईफोन चोरी कर ले गए।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026