बदमाशाों ने फिर से चाकू से दो युवकों पर किया हमला
दस दिन पहले मारपीट का कराया केस दर्ज
जोधपुर,बदमाशाों ने फिर से चाकू से दो युवकों पर किया हमला। शहर के देवनगर पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक और उसके ममेरे भाई पर अन्य युवकों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायलों को एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बारे में हत्या प्रयास में प्रकरण दर्ज किया है। घायल युवक की तरफ से दस दिन पहले ही आरोपियों के खिलाफ देवनगर थाने में केस दर्ज करवाया गया था। जिसमें बदले की भावना से फिर हमला किया गया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें – स्कूल से घर लौट रही बालिका से ऑटो चालक ने की छेड़छाड़
देवनगर पुलिस थाने में विष्णुनगर कापरड़ा हाल राजीव गांधी कॉलोनी पाल लिंक रोड निवासी अशोक पुत्र लक्ष्मण ढाका की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसने 18 फरवरी को प्रिंस,अभिनव सहित अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। अब रिपोर्ट के अनुसार अशोक ढाका अपने ममेरे भाई राकेश बेेनिवाल के साथ में सोमवार को कोठारी अस्पताल रोड से निकल रहा था। तब प्रिंस,अभिनव और उसके दोस्तों ने रास्ता रोककर मारपीट की। लोहे के पाइप और चाकू से हमला किया। चाकू से बचाव करते उसके हाथ और पीठ पर गहरा घाव लगा। उसके ममेरे भाई को भी चोट लगी। आरोपियों ने लोहे के पाइप से हमला किया जिससे आंख और सिर पर चोट लगी। बाद में बदमाश भाग गए। लोगों ने दोनों को उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले में अब हत्या प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल पुलिस के हाथ नहीं लगे है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

