अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्श,सौंपा ज्ञापन

अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्श,सौंपा ज्ञापन

जोधपुर, रीट पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की माँग और जयपुर में हुई लाठीचार्ज के खिलाफ गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी अल्प संख्यक मोर्चा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष रशीद अब्बासी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया।

मोर्चे के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आसिफ अंसारी ने बताया इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोर्चा जिलाध्यक्ष रशीद अब्बासी ने कहा कि रीट परीक्षा में हुई धांधली के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा जयपुर में शांति पूर्वक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया के नेतृत्व में प्रदर्शन किया जा रहा था इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा अचानक लाठीचार्ज शुरू कर दिया गया इस कार्यवाही की भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पुरजोर निंदा करता है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया के कोटा प्रवास के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पथराव कर जानलेवा हमला किया गया इस हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी एवं रीट मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन से पूर्व मोर्चे के कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्ट्रेट के बाहर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

मोर्चे के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आसिफ अंसारी ने कार्यकर्ताओं को सम्भोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हमेशा घोटालों और धांधली करने वालो को बचाते आये हैं पूर्व में भी 2011-12 में मदरसा बोर्ड की पंचम चरण की भर्ती में धांधली हुई एवं रसूखदारों को नियुक्ति दी गई जिसकी शिकायत करने पर मदरसा बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष मौलाना फजले हक के अधिकार अल्पसंख्यक मामलात विभाग के तत्कालीन मंत्री अमीन खान के अपने पास रखे के आदेश दिए एवं जांच करने के भी आदेश दिए गए लेकिन आज तक जांच में आरोपियों के नाम उजागर नही हुए।

इसी तरह पूर्व आरपीएससी चैयरमेन हबीब खान गौरान का नाम भी आरजेएस परीक्षा के पेपर अपनी पुत्री के लिए लीक करने के कारण चर्चा बना लेकिन मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से आज तक किसी प्रकार की कार्यवाही नही हुई एवं आरोपी की पुत्री की नियुक्ति भी निरस्त नही हुई इससे साबित होता है कि मुख्यमंत्री स्वयं आरोपियों को बचाने की पूर्ण कोशिश करते हैं।

ये भी सम्भव हो सकता है कि इन धांधलियों में मुख्यमंत्री के चहेतो के नाम उजागर होने का डर हो। इस विरोध प्रदर्शन में मोर्चे के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रफीक लोहार, सिराज चौहान, मेहरूनिशा सिलावट, हुसैन छिपा, जिला महामंत्री यूसुफ चौधरी, पूर्व प्रदेश मंत्री शमा बहन, पार्षद प्रत्याक्षी शकील, आरिफ नागौरी, ताहिर गौरी, सलमान खान, मोहम्मद कैफ, निजामुद्दीन भाटी, करीम घाटीवाला, शफीक कटारिया, इस्माइल कुरैशी, चाँद बीबी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts