Doordrishti News Logo
  • घर घर औषधि योजना की विशेष समीक्षा की
  • शिकार के हर मामले में सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करें

जोधपुर, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई ने वन अधिकारियों को कहा कि शिकार के हर मामले में शिकारियों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही कराएं ताकि शिकारियों को उनके जुर्म की सजा मिल सके। वन राज्यमंत्री ने जोधपुर में संभाग स्तरीय विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए यह निर्देश दिए। उन्होंने जोधपुर संभाग में वन्य जीवों के शिकार से जुड़े मामलों की कानूनी प्रक्रिया की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली।

वन-पर्यावरण राज्यमंत्री

घर-घर औषधि योजना अनूठी पहल

वन राज्यमंत्री ने बैठक में ‘घर घर औषधि योजना‘ की विशेष समीक्षा करते हुए कहा कि यह योजना राजस्थान सरकार की एक विशेष व अनूठी पहल है। उन्होंनें योजना में वन विभाग के अधिकारियों से नर्सरी में पौधे तैयारी की स्थिति व वितरण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि घर-घर औषधि योजना के तहत परिवारों के बीच चार चुनिंदा औषधीय जड़ी बुटियों के पौधे तुलसी,अश्वगंधा, गिलोय और कालमेघ के पौधे उपलब्ध करवाये जायेंगे।

उन्होंने कहा कि यह योजना केवल सरकार की ही नहीं, हर घर का अभियान है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशानुसार प्रदेश वासियों के स्वास्थ्य में सुधार करना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इस योजना से प्रदेश में पाई जाने वाली वनौषधियों एवं औषधीय पौधों का संरक्षण होगा।

वन राज्य मंत्री ने आगामी मानसून की पौधारोपण तैयारियों की भी जानकारी लेते हुए अधिकाधिक पौधारोपण के लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में लूणी विधायक महेन्द्रसिंह विश्नोई ने वन्य जीवों के शिकार की रोकथाम के लिए विशेष सजगता से कार्यवाही की बात कही। उन्होंने राज्य सरकार की घर घर औषधि योजना की सराहना की।
बैठक में मुख्य वन संरक्षक एआरवी मूर्ति, सीसीएफ हनुमानराम चौधरी, डीएफओ वन्य जीव जोधपुर महेश चौधरी, राजबिहारी मित्तल सहित संभाग के सभी जिला स्तरीय वन अधिकारी उपस्थित थे।

>>> महिला व्याख्याता को लक्की ड्रा में एसयूवी खुलने का झांसा, 3.61 लाख की ठगी  

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026