मियां का बाड़ा रेलवे स्टेशन अब महेश नगर हॉल्ट के नाम से जाना जाएगा

केन्द्रीय मंत्री शेखावत और कैलाश चौधरी ने किया लोकार्पण

जोधपुर,बाड़मेर के समदड़ी तहसील में मियां का बाड़ा रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर कर महेश नगर हॉल्ट किया गया है। रेलवे स्टेशन के नाम परिवर्तित होने का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का भव्य स्वागत किया गया। शेखावत ने बाड़मेर सांसद केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी, पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी, पूर्व विधायक जोगाराम पटेल, पूर्व विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, पूर्व विधायक कान सिंह कोटड़ी, पूर्व ज़िला प्रमुख पूना राम चौधरी,मण्डल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय पूर्व सरपंच हनवंत सिंह राठौड़ के साथ फीता काट कर और नाम पट्टिका का अनावरण किया।

साधु संतो का आशीर्वाद लिया

स्वर्गीय यशोदा देवी की प्रथम पुण्य तिथि पर सत्संग भवन में आयोजित अखण्ड संगीतमय रामचरित मानस पाठ में शामिल होकर जोधपुर के सन्त रामप्रसाद महाराज, वृन्दावन के सन्त गोपेश,रेवासा, साध्वी प्रीति प्रियमवदा सहित अनेक साधु संतो का आशीर्वाद प्राप्त किया।

गऊ माता को गुड़, चारा खिलाया

हरियाली अमावस्या पर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जोधपुर के नारनाडी स्थित गोशाला में गऊ माता को चारा, गुड़ खिलाया। इस दौरान केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, राज्य सभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री सैलाराम सारण, पूर्व ज़िला प्रमुख पूनाराम चौधरी और पूर्व विधायक जोगाराम पटेल सहित कई लोग मौजूद थे। राजपुरोहित हरि फुसाराम गो सेवा संस्थान नारनाडी की ओर से से स्वागत किया गया। इससे पूर्व शेखावत जयपुर, कोटा और बारां जिले के प्रवास के बाद शनिवार को सुबह रेल मार्ग से जोधपुर पहुंचे। मंत्री शेखावत सुबह आठ बजे जोधपुर पहुंचे तो अजीत कॉलोनी स्थित निवास पर आमजन से मुलाकात की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews