Doordrishti News Logo

शारीरिक शिक्षकों के दो संघों का विलय

  • जगदीश चौधरी होंगे संघ के संरक्षक
  • जोधपुर पहुंचने पर किया स्वागत

जोधपुर, शारीरिक शिक्षक संघ के दो संगठनो का विलय कर एक संगठन बनाया गया है। शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हापु राम चौधरी ने बताया कि शारीरिक शिक्षकों की एकता और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए दो शारीरिक शिक्षक संगठन एक जाजम पर आए हैं। संघ के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व हापू राम चौधरी संभाल रहे हैं और संघ के संरक्षक के रूप में जगदीश चौधरी कार्य करेंगे। दोनों संघों के विलय के लिए हनुमान बिश्नोई ने मुख्य भूमिका निभाई।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष हापुराम चौधरी ने संघ के पदाधिकारियों की सहमति से जगदीश चौधरी को प्रदेश संरक्षक का दायित्व सौंपा है। संघ के मुख्य महामंत्री डॉ रमेश इंदौलिया,कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान, महामंत्री भैरू सिंह राठौड़, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पहलाद चौधरी, यशपाल सिंह खींची, इंदर सिंह चौहान सुरेश चौधरी, प्रवीण सिंह, प्रेमराज सिहाग, प्रकाश भादू,नरेंद्र,रामकिशोर चौधरी ने संघ के विलय के लिए जगदीश चौधरी का हार्दिक आभार प्रकट किया।
जिला शाखा जोधपुर की ओर से जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान, जिला मंत्री जवाहर सेन, पूर्व जिलाध्यक्ष पठान खान और बक्सा राम चौधरी,लुंबाराम,शेरसिंह की अगुवाई में जगदीश चौधरी का जोधपुर पहुंचने पर साफा माला पहनाकर स्वागत किया गया।

शारीरिक शिक्षक संघ का प्रांतीय अधिवेशन स्थगित

संघ के प्रदेश अध्यक्ष हापु राम चौधरी ने प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों से विचार विमर्श कर कोरोना के बढ़ते प्रकोप और राज्य सरकार की कोरना गाइडलाइन के मद्देनजर 21-22 जनवरी को होने वाले प्रांतीय अधिवेशन को स्थगित करने की घोषणा की है। चौधरी ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर 21-22 जनवरी के अधिवेशनों की तारीख स्थगित करने की मांग की है। कोरोना का प्रकोप कम होने पर अधिवेशनों की पुनः तारीख निश्चित करने की मांग की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

RPSC में तीन चिकित्सकों का सहायक प्रोफेसर पद पर चयन

September 19, 2026

एंडोक्राइन सोसायटी की कॉन्फ्रेंस में देशभर के हार्मोन रोग विशेषज्ञ होंगे शामिल

September 19, 2026

स्काउट प्रशिक्षण से जीवन की चुनौतियों से लड़ने की मिलती है ताकत: इंदा

September 19, 2026

कमिश्ररेट में दो मकानों व गोदाम के ताले तोड़ कर लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ

September 19, 2026

साइबर अपराध व नशे की तस्करी पर और अधिक अंकुश लगाने का होगा प्रयास : घुमरिया

September 19, 2026

पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

September 19, 2026

अवैध देशी पिस्टल व खाली मैंगजीन के साथ युवक गिरफ्तार

September 19, 2026

महिला के पास मिला 5.8 किलो अवैध डोडा पोस्त

September 19, 2026

गिफ्ट कार्ड के नाम पर युवक से लाखों की ठगी

September 19, 2026

You missed