जोधपुर, निकटवर्ती लूणी तहसील के भंटिडा गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह मानसिक रोगी बताया जात है। पुलिस ने शव को कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। लूणी थानाधिकारी सीताराम ने बताया कि भंटिडा गांव का रहने वाला 44 साल का डूंगरराम घांची का मानसिक उपचार चलता था, वह शादीसुदा था। आज वह दिन में घर से निकल गया। करीबन डेढ़ किलोमीटर दूर एक खेत में पेड़ पर रस्सी का फँदा लगाकर झूल गया। शाम साढ़े छह बजे पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आत्महत्या की वहज आरंभिक तौर पर उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होना बताया गया है। परिजनो ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं की है।
Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

