Doordrishti News Logo

संभागीय आयुक्त ने सभी विभागों को कैम्प आयोजित कर बकाया आक्षेपों के समयबद्धता से निस्तारण के निर्देश दिए

जोधपुर, संभागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा ने बकाया आक्षेपों के विभागवार विशेष शिविर लगाकर समयबबद्धता से निस्तारण के निर्देश दिए। डॉ. शर्मा बुधवार को अपने कक्ष में कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग जयपुर द्वारा जारी आदेशों के तहत त्रैमासिक बैठक ले रहे थे।

उन्होंने बैठक में विभागवार बकाया आक्षेपों, प्रारूप प्रालेखों, विशेष जांच आक्षेपों, गबन प्रकरणों एवं गंभीर आक्षेपों की स्थिति पर विभागवार विचार विमर्श किया। उन्होंने बकाया आक्षेपों के निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति नहीं होने पर अप्रसन्नता जाहिर करते हुए निर्देश दिए कि विभागवार लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए विशेष प्रयास करें। उन्होंने सभी संस्थाओं में चल रहे रिक्त पदों की स्थिति के बारे में शीघ्र अवगत कराने के निर्देश दिए ताकि संभागीय आयुक्त द्वारा संबंधित विभागाध्यक्षों को लिखा जा सके।

बैठक में अतिरिक्त निदेशक व सदस्य सचिव अमिताभ योगानन्दी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विकास राजपुरोहित, वित्त निदेशक जेडीए ओमप्रकाश सीरवी, उपनिदेशक स्थानीय निकाय विभाग डीएस धनकड़, उपायुक्त प्रथम आवासन मण्डल भजनलाल, वरिष्ठ लेखाधिकारी नगर निगम विमल जैन, एओ जिला परिषद भंवरलाल मेघवाल, एएओ गेंदालाल सैन, इन्द्रमल डाबी, दिनेश कुमार सोनी व संभागीय आयुक्त कार्यालय के राजकुमार उपस्थित थे।

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026