Doordrishti News Logo

चोर घर से जेवरात व एलईडी चुरा ले गए

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चोर घर से जेवरात व एलईडी चुरा ले गए। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 11 स्थित एक मकान में चोरों ने सैंध लगाकर वहां से जेवरात और एलईडी चुरा ले गए। इस बारे में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में रिपोर्ट दी गई।

मथानियां: बुजुर्ग महिला का गला दबाकर जेवर लूटे

पुलिस ने बताया कि सेक्टर 11 निवासी महावीर प्रसाद पुत्र शंकर राम वैष्णव की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि रविवार की सुबह अज्ञात चोर उसके घर से सोने के कंगन तकरीनब दो तोला,एक तोला का रखड़ीसेट और 54 इंच की एलईडी चोरी कर ले गए। पुलिस ने सूचना पर मौका मुआयना किया। चोरों की पहचान के साथ पता लगाया जा रहा है।