Doordrishti News Logo

बाइक पर एमडी ड्रग सप्लाई करने पहुंचा,पकड़ा गया

सीएसटी एवं मंडोर पुलिस ने पकड़ी 20 ग्राम एमडी ड्रग

जोधपुर,कमिश्ररेट की स्पेशल टीम ने बीस ग्राम एमडी ड्रग के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ड्रग का सप्लायर बताया गया है। पुलिस पूछताछ में जुटी है। वह बाइक पर ड्रग सप्लाई करने पहुंचा था।

मंडोर थानाधिकारी मनीष देव ने बताया कि सीएसटी प्रभारी एएसआई प्रकाशराम को मुखबिरी सूचना मिली कि फलोदी के मंडलाकलां हाल बनावतों का बास मंडोर निवासी प्रकाशराम मांजू पुत्र राजूराम एमडी ड्रग सप्लाई के लिए बाइक लेकर सूरजगढ़ मैरिज गार्डन के सामने आया है।

इस पर पुलिस की टीम का गठन कर उसे दस्तयाब किया गया। तब उसके पास से तलाशी में 20 ग्राम एमडी ड्रग को जब्त किया गया। सीएसटी में हैडकांस्टेबल गंगासिंह, कांस्टेबल थानाराम, विशनाराम एवं मंडोर पुलिस की टीम में थानाधिकारी के साथ कांस्टेबल छोटूराम,नरसिंह राम,राहुल,चिमनाराम एवं श्यामलाल शामिल थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: