Doordrishti News Logo

भगवान बिरसा मुंडा जयंती व जनजातीय गौरव दिवस मनाया

जोधपुर,आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जोधपुर मंडल कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। कर्मचारियों और अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन उनके स्वतंत्रता संग्राम के योगदान तथा आदर्शों पर अपने विचार साझा किए।

ये भी पढ़ें- खेतीकर कुम्हार सिंह संस्थान जोधपुर के चुनाव सम्पन्न

भारत सरकार द्वारा जनजातीय गौरव दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और राष्ट्रीय गौरव,वीरता तथा आतिथ्य के भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने में आदिवासियों के प्रयासों को मान्यता देने हेतु है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के स्टेशनों व कार्यालय परिसरों में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती तथा जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बैनर,पोस्टर तथा ऑडियो-वीडियो के माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कर्मचारियों ने उत्साह से भाग लिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

You missed