Doordrishti News Logo

जयपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के मथानिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को सैटेलाइट अस्पताल में क्रमोन्नत करने की मंजूरी प्रदान की है। इसके साथ ही अस्पताल में बेड की संख्या 30 से बढ़ाकर 50 की जाएगी।गहलोत के इस निर्णय से मथानिया एवं ओसियां क्षेत्र में मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा और लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।

कोविड के संकट काल में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के इस निर्णय से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने राज्य बजट 2021-22 में मथानिया सीएचसी को सैटेलाइट अस्पताल में क्रमोन्नत करने की घोषणा की थी। वित्त वर्ष प्रारम्भ होने के मात्र एक माह में ही गहलोत ने इस घोषणा के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है।

ये भी पढ़े :- कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए राजस्थान को हो ऑक्सीजन और दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति

Related posts: