अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व जोधपुर में विशाल योगाभ्यास
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व जोधपुर में विशाल योगाभ्यास। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से एक दिन पूर्व शाला कीड़ा संगम गौशाला मैदान में मरुधरा खेलकूद विकास संस्थान की ओर से विशाल योग अभ्यास एवं युवा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्वस्थ आयु के लिए योग विषय पर केंद्रित इस कार्यक्रम में युवाओं,खिलाड़ियों, महिलाओं,सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को वैश्विक पहचान दिलाकर भारत की प्राचीन संस्कृति को विश्व मंच पर प्रतिष्ठित किया है। आज योग केवल परंपरा नहीं, सम्पूर्ण मानवता के स्वास्थ्य,संतुलन और कल्याण का माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा, विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में स्वस्थ, अनुशासित और जागरूक युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
योग राष्ट्र निर्माण का आधार
गहलोत ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं,बल्कि स्वस्थ शरीर,शांत मन, सकारात्मक सोच और सशक्त राष्ट्र निर्माण का आधार है। नियमित योगाभ्यास से तनाव,अवसाद और जीवन शैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव संभव है। योग व्यक्ति में आत्मविश्वास,एकाग्रता, अनुशासन तथा नेतृत्व क्षमता विकसित करता है।
रेल मंत्री आज बीकानेर से दिखाएंगे हरी झंडी
उन्होंने युवाओं से प्रधानमंत्री के फिट इंडिया, विकसित भारत और युवा सशक्तिकरण के विजन को साकार करने के लिए योग, खेल एवं स्वस्थ जीवन शैली को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। स्वस्थ युवा ही आत्म निर्भर,समृद्ध और विकसित भारत की मजबूत नींव रख सकते हैं।
RAC कमांडो ने दिया सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण
कार्यक्रम में राजस्थान सशस्त्र कांस्टेबुलरी (RAC) के विशेष कमांडो दल द्वारा युवाओं एवं महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेंस प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया गया। इससे आत्मरक्षा,आत्म विश्वास तथा सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान
वर्ष 2026 में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं युवा खिलाड़ियों का सम्मान भी किया गया। प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई और युवाओं को खेलों के माध्यम से राष्ट्र गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर राजस्थान भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा,शहर विधायक अतुल भंसाली,आईपीएस पंकज यादव,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेन्द्र कच्छावाह, जगत नारायण जोशी,भाजपा शहर उपाध्यक्ष रवि गहलोत,पूर्व उपमहापौर किशन लड्डा,पूर्व न्यासी राजेन्द्र बोराणा,शशी प्रकाश प्रजापत,शिवदान सिंह भाटी,राकेश देवड़ा,पवन नीकुब, रवि डागा,मुकेश गहलोत,नरपत कच्छावाह,हरेन्द्र चौधरी,महुल गहलोत सहित अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि,खिलाड़ी एवं युवा उपस्थित थे।
