उम्मेद अस्पताल में पीजी हॉस्टल एवं एमआरआई सेंटर का उद्घाटन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),उम्मेद अस्पताल में पीजी हॉस्टल एवं एमआरआई सेंटर का उद्घाटन। उम्मेद अस्पताल,जोधपुर में शनिवार को नव निर्मित पीजी हॉस्टल एवं एमआरआई सेंटर का उद्घाटन केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने संयुक्त रूप से किया।

उम्मेद अस्पताल के अधीक्षक डॉ मोहन मकवाना ने बताया कि इस अवसर पर अतिथियों ने पीजी हॉस्टल व एमआर आई सेंटर की विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया तथा चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पीजी हॉस्टल के प्रारम्भ होने से स्नातकोत्तर चिकित्सा विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

अत्याधुनिक एमआरआई सेंटर के संचालन से मरीजों को उन्नत एवं गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधाएं सुलभ हो सकेंगी। इससे अस्पताल में रोग निदान एवं उपचार सेवाओं को और अधिक मजबूती मिलेगी।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व जोधपुर में विशाल योगाभ्यास

उद्घाटन समारोह में अस्पताल के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग (Obstetrics & Gynaecology),शिशु रोग विभाग (Paediatrics). शिशु शल्य चिकित्सा विभाग (Paediatric Surgery) तथा एनेस्थीसिया विभाग (Anaesthesia) के विभागाध्यक्ष (HOD) एवं चिकित्सकगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त अस्पताल के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ चिकित्सक,रेजिडेंट डॉक्टर एवं अन्य चिकित्सा कार्मिक भी समारोह में सम्मिलित हुए।

उपस्थित चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने पीजी हॉस्टल एवं एमआरआई सेंटर के शुभारम्भ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उम्मेद अस्पताल के विकास तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Related posts: