रेल मंत्री आज बीकानेर से दिखाएंगे हरी झंडी
साबरमती-लालगढ़ उद्घाटन स्पेशल ट्रेन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेल मंत्री आज बीकानेर से दिखाएंगे हरी झंडी। रेल यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की दिशा में रेलवे सोमवार से नई साबरमती- लालगढ़-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन प्रारंभ करने जा रहा है। इससे पहले रविवार को उद्घाटन फेरे के तहत केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बीकानेर से उद्घाटन स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार बीकानेर में आयोजित समारोह में केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल उद्घाटन स्पेशल ट्रेन संख्या 04707 बीकानेर-साबरमती एक्सप्रेस को सुबह 9.45 बजे रवाना करेंगे।
सुदर्शन के अनुसार उद्घाटन स्पेशल ट्रेन बीकानेर से सुबह 9.45 बजे रवाना होकर रात 11.50 बजे साबरमती पहुंचेगी। ट्रेन मार्ग में नोखा,नागौर,मेड़ता रोड,गोटन,जोधपुर,लूनी,समदड़ी,मोकलसर,जालोर,मोदरान,मारवाड़ भीनमाल,रानीवाड़ा, धनेरा,भीलड़ी,पाटन और महेसाना स्टेशनों पर ठहरेगी।
योग स्वस्थ जीवन और समग्र कल्याण का वैज्ञानिक मार्ग
उद्घाटन स्पेशल में कुल 17 कोच लगाए गए हैं। इनमें एक फर्स्ट एसी,दो सेकंड एसी,पांच थर्ड एसी,तीन स्लीपर,4जनरल कोच और दो पावर कार शामिल हैं।
नई रेलसेवा शुरू होने से राजस्थान और गुजरात के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर और सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। खास तौर पर जोधपुर, जालोर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।
