Doordrishti News Logo

शादी के डेढ़ महिने बाद विवाहिता ने लगाया फंदा

मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम

जोधपुर,शहर के भीतरी क्षेत्र नया तालाब के पास में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुराल में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी शादी को 45 दिन ही हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को महात्मा गांधी अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। इस बारे में जांच प्रशासनिक अधिकारी की तरफ से की जा रही है।

ये भी पढ़ें- झाडिय़ों में फंसी मिली आई-20, तलाशी में मिली चार नंबर प्लेटें और अवैध डोडा पोस्त

नागौरी गेट थानाधिकारी शेषदान बारहठ ने बताया कि राजावड़ी अस्पताल के पीछे सदर बाजार निवासी मोहम्मद जाकिर पुत्र मोहम्मद हुसैन की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी पुत्री साबिया की शादी डेढ़ महिने पहले नया तालाब निवासी युवक से हुई थी। साबिया इन दिनों अपने ससुराल मेें थी। साबिया ने अपने ससुराल में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। परिजन को उसके फंदे पर लटके होने की जानकारी मिलने पर एमजीएच लेकर आए,मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। थानाधिकारी बारहठ ने बताया कि शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा परिजन के सुुपुर्द किया गया है। जांच प्रशासनिक अधिकारी की तरफ से की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026