market-will-be-buzzing-in-pushya-nakshatra-on-18th

18 को पुष्य नक्षत्र में होंगे बाजार गुलजार

  • दीपोत्सव नजदीक
  • धनलक्ष्मी उतरेंगी बाजार में
  • सजने लगे सूर्यनगरी में बाजार
  • उमड रही खरीददारों की भीड़

जोधपुर,कोविड काल के दो साल बाद अब दीपोत्सव की धूम छाने लगी है। लोगों ने इसको लेकर जोरशोर से तैयारियां आरंभ कर दी हैं। घरों और दुकानों में रंगरोगन आरंभ हो गया तो शहर के बाजार भी अब रोशनी में नहाते नजर आने लगे है। रात को होने वाली लाइटिंग से स्वत: आभास हो जाता है कि इस बार दीपोत्सव को लेकर लोगों में उत्साह है।

मंगलवार को गुरू पुष्य नक्षत्र रहने से भी बाजारों में धन लक्ष्मी उतरने की पूरी संभावना बनी है। शुभ मुहूर्त में खरीददारी की जा सकती है। बाजार पूरी तरह गुरू पुष्य नक्षत्र पर गुलजार नजर आएंगे। दीपोत्सव के उल्लास में पूरा शहर शामिल हो गया है। फिजां में त्योहारी खुशबू घुल गई है। आलोक का यह पर्व खुशियों की सौगात लेकर आया है। बाजार सज गए हैं। रोशनी के प्रवाह में जर्रा-जर्रा चहक रहा है। कंदोई बाजार में इस बार व्यापारियों ने अच्छी खासी सजावट की है। फरियां और झूमर सजे हैं और सुनहरी रोशनी से बाजार का कोना-कोना जगमग हो गया है। ऐसे में शहरवासियों की भीड़ से बाजार गुलजार हैं। पांच दिवसीय दिवाली महोत्सव की हर ओर अगुवानी की जा रही है।

पुष्य नक्षत्र पर होंगे बाजार गुलजार, महालक्ष्मी उतरेंगी धरती पर

दीपावली से पहले 18 अक्टूबर यानी मंगलवार को पुष्य नक्षत्र है। सुबह में पुष्य नक्षत्र सूर्योदय से पहले (सुबह 5 बजे) आरंभ हो जाएगा। 19 अक्टूबर (बुधवार) को सुबह 8.01 बजे तक रहेगा। पंडितों के अनुसार मंगलवार और पुष्य नक्षत्र का संयोग होने से इस दिन को भौम पुष्य को खरीदारी के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। अभिजीत मुहूर्त दोपहर में 12 बजे से 12.46 के बीच खरीदारी के लिए सर्वश्रेष्ठ समय माना गया है। मंगलवार को पुष्य के दिन मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, सोना,चांदी और बहुमूल्य धातुएं, भूमि-भवन व वाहन आदि की खरीदारी की जा सकती है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews