मृतकों में 3 जोधपुर के
जोधपुर, संभाग के पाली जिले में शुक्रवार सुबह गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के बालराई के समीप मार्बल से भरा कंटेनर ओवरटेक के प्रयास में कार पर पलट गया। इससे कार पूरी तरह पिचक गई और उसमें सवार एक दंपती सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसमें तीन लोग जोधपुर और एक जालोर निवासी है।
गुडा एंदला थानाधिकारी बिहारीलाल शर्मा ने बताया कि जोधपुर से चार लोग आज सुबह एक कार में सवार होकर सिरोही की तरफ जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे बालराई के समीप कार के पीछे चल रहा मार्बल कंटेनर से भरे ट्रक के चालक ने ओवर टेक का प्रयास किया।

तेज रफ्तार के बीच सामने से अन्य वाहन को आता देख चालक हड़बड़ा गया और उसने ट्रक को तेजी से घुमाया। इससे कंटेनर असंतुलित होकर कार पर जा गिरा। कार भारी कंटेनर के नीचे दब गई। कार पूरी तरह से पिचक गई।
सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी की मदद से भारी भरकम कंटेनर को हटवाया।
तब तक कार में सवार जालोर निवासी मनोज शर्मा, विश्वकर्मा नगर सर्वोदय स्कूल के पास भदवासिया जोधपुर निवासी अश्विनी कुमार दवे व उनकी पत्नी रश्मि देवी और कमला नेहरू नगर देवी रोड जोधपुर निवासी बुद्धाराम प्रजापत की मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Related posts:

राष्ट्रीय एकता दिवस पर भाजपा ने किया सरदार पटेल को नमन

सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

