Doordrishti News Logo

कई पदाधिकारियों पर धोखाधड़ी का आरोप

  • सिंधी वेलफेयर एण्ड मेडिकल सोसायटी विवाद
  • अध्यक्ष ने कराया देवनगर थाने में मामला दर्ज
  • कोर्ट में मिथ्या रिपोर्ट दस्तावेज लगाने का भी आरोप

जोधपुर,शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में संचालित सिंधी वेलफेयर एण्ड मेडिकल सोसायटी के पदाधिकारियों पर वर्तमान अध्यक्ष ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। 11 लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने धोखाधड़ी के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए अब तफ्तीश आरंभ की है। सोसायटी अध्यक्ष ने करोड़ों लाखों की धोखाधड़ी का केस फर्जी बिलों को लेकर लगाया है।

ये भी पढ़ें- सूने मकान और दुकान में चोरों ने लगाई सेंध

सिंधी वेलफेयर एण्ड मेडिकल सोसायटी के अध्यक्ष महेश खेतानी की तरफ से यह मामला दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि सोसायटी की कार्यकारिणी 5 अगस्त 22 को गठित हुई थी। चुनाव 30 सितंबर 17 को हुए थे। मगर उससे पहले ही व्यवसायी 16 सेक्टर निवासी कन्हैयाल टेवानी ने फर्जी तरीके से एक कार्यकारिणी का गठन कर लिया। जिसमें यूआई कॉलोनी झंवर रोड निवासी भगवान शिवनानी,प्रतापनगर के भगवान मूलानी आदि को शामिल कर लिया। इसके अलावा कन्हैयालाल टेवानी ने अन्य लोगों जिनमें श्रीराम नगर झंवर रोड के दीपक मोटवानी, सेक्टर 16 के किशन लालवानी, सेक्टर 10 के राजकुमार,ज्वाला विहार के बलराम कर्मचंदानी,17ई सेक्टर के प्रेम नारवानी,रमेश खटवानी,राम देवानी और राजा उर्फ राजकुमार के साथ मिलकर सोसायटी को करोड़ों लाखों की धोखाधड़ी कर ली।

ये भी पढ़ें- अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार

इन लोगों ने सोसायटी के नाम पर फर्जी बिलों की रशीदें बनाकर करोड़ों लाखों रुपए उठा लिया। कन्हैयालाल टेवानी ने इन रुपयों का दुरूपयोग करते हुए अपने लिए शानोशौकत वाली चीजेंं खरीद ली। मामले को लेकर न्यायालय में भी वाद दायर किया था। जहां से कन्हैयालाल टेवानी कार्यकारिणी को गलत बताया गया था। मगर उसके बावजूद फर्जी तरीके से मिथ्या वाद दायर कर लोक न्यूंसेंस पैदा किया। गलत दस्तावेजों को न्यायालय में पेश कर दिया। आरोप है कि उक्त लोगों ने साजिश पूर्वक सोसायटी को भारी नुकसान पहुंचाया है। इस बारे में पहले भी देवनगर थाने में परिवाद दिया जा चुका है। मगर पुलिस की तरफ से कार्रवाई नहीं किए जाने पर पुलिस आयुक्तालय को इस बारे में जानकारी दी गई। वर्तमान अध्यक्ष महेश खेतानी ने रिपोर्ट में बताया कि उन्हें इन सब की जानकारी तब हुई जब दस्तावेजों को जांचा गया तो कारनामा सामने आया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026