डॉ.महेंद्र कुमावत ने किया संवाद

  • भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रबुद्धजन संपर्क अभियान
  • श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ.महेंद्र कुमावत ने किया संवाद। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत के सानिध्य में प्रबुद्धजन संपर्क अभियान के तहत कुंभेश्वर महादेव मंदिर,ईस्ट पटेल नगर,सर्किट हाउस रोड पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु अबोटी ने डॉ.महेंद्र कुमावत का साफा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सम्पतराज प्रजापत ने किया।

बालिका शिक्षा से ही तेज होगी देश की प्रगति: डीआईजी अरशद अली

ये थे उपस्थित
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम डागा, विष्णु अबोटी,प्रदेश ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष सुभाष गहलोत,प्रदेश मंत्री शिवदान सिंह भाटी,प्रदेश प्रवक्ता दिनेश चौधरी, आनंद परिहार,अरविंद बर्रा,महेंद्र प्रताप चौधरी, प्रेमलता,पूर्व उप प्रधान जय सिंह राजपुरोहित,आरडी सागर,सोहनराज सारण, अमी लाल नेहरा,बस्तीराम सेन,भंवरलाल सियाग, सौरभ वर्मा,बाग सिंह धतरवाल,कालू सिंह सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।

डॉ.मुखर्जी को श्रद्धांजलि
इस अवसर पर भारत की एकता एवं अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले महान राष्ट्रवादी विचारक एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके चित्र के समक्ष भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

संगठन की विचारधारा पर चर्चा
डॉ.महेंद्र कुमावत ने विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत प्रबुद्धजनों से आत्मीय संवाद करते हुए संगठन की विचारधारा, जनहितकारी योजनाओं एवं राष्ट्र निर्माण में सहभागिता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम के अंत में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता आनंद परिहार ने सभी उपस्थित प्रबुद्धजन का आभार व्यक्त किया।