कई गणमान्य लोग मिल शेखावत से जताईं संवेदनाएं

कई गणमान्य लोग मिल शेखावत से जताईं संवेदनाएं

  • माताजी मोहन कंवर को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव 14 को आएंगे

जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की माताजी मोहन कंवर के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने के लिए बुधवार को भाजपा और कांग्रेस नेताओं के साथ ही सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, साधु-संत व अधिकारीगण पहुंचे। गणमान्य लोगों ने केंद्रीय मंत्री शेखावत और उनके पिता शंकर सिंह शेखावत से मिलकर संवेदनाएं प्रकट कीं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित अनेक जनप्रतिनिधि 14 को जोधपुर आएंगे।

भाजपा संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, चूरू सांसद राहुल कसवा, भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास, पूर्व सांसद जसवंत सिंह विशनाई, पूर्व राज्यसभा सांसद रामनारायण डूडी, विधायक हमीर सिंह भायल, महुआ विधायक ओमप्रकाश हुडला, पूर्व विधायक कैलाश भंसाली, भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी, पूर्व मुख्य सचेतक लादूराम विश्नोई ने माताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। जोधपुर नगर निगम दक्षिण और नगर निगम उत्तर के सभी भाजपा पार्षद महापौर वनिता सेठ के साथ शोकसभा में पहुंचे और मोहन कंवर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग और राजूराम खोजा ने शेखावत से मिलकर संवेदना प्रकट की।

कई गणमान्य लोग मिल शेखावत से जताईं संवेदनाएं

संत अचलानन्द गिरी, जैन संत ललित प्रभ सागर महाराज भी केंद्रीय मंत्री शेखावत व शंकर सिंह शेखावत से मिले और मोहन कंवर के निधन पर शोक व्यक्त किया। राजाराम आश्रम, शिकारपुरा के गादीपति दयाराम, जॉर्डन आश्रम के फूलपूरी महाराज, श्रीक्षत्रिय युवक संघ के प्रदेश प्रमुख लक्ष्मण सिंह बेनीयाकावास व श्री क्षत्रिय युवक संघ के प्रदेश सह प्रमुख महावीर सिंह सरवड़ी, ब्रिगेडियर शक्ति सिंह, मारवाड़ राजपूत सभा के पूर्व महामंत्री केवी सिंह, राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस महेंद्र गोयल शोकसभा में पहुंचे और मोहन कंवर को पुष्पांजलि अर्पित की।

जोधपुर शहर जिला कांग्रेस महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं शहर विधायक मनीषा पंवार, पूर्व महापौर डॉक्टर ओमकुमारी गहलोत, नगर निगम उत्तर के उप महापौर अब्दुल करीम जॉनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश टाटिया, कांग्रेस नेता ओमकार वर्मा, लियाकत अली रंगरेज, पूर्व पार्षद सुरेन्द्र कौर, रेखा लोहिया सहित जोधपुर कांग्रेस के अनेक नेता केन्द्रीय मंत्री शेखावत के निवास पहुंचे और माताजी के निधन पर गहरा दुःख जताकर पुष्पांजलि अर्पित की। उमेद क्लब अध्यक्ष हंसराज बाहेती, सचिव सी आर भंसाली एवं उम्मेद क्लब कार्यकारिणी सदस्य एक साथ पहुंचे और केन्द्रीय मंत्री शेखावत की माताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर संवेदना प्रकट की।

केंद्रीय मंत्री शेखावत के निजी सचिव आईएएस चौधरी उदय गौरी शंकर और जलशक्ति मंत्रालय के अन्य अधिकारी भी शोकसभा में शामिल हुए। जेएनवीयू के पूर्व कुलपति प्रो. गुलाब सिंह चौहान, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति गंगाराम जाखड़, राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन जोधपुर के अध्यक्ष नाथू सिंह राठौड़, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रामप्रकाश चौधरी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जय नारायण पूनिया, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आनंद सिंह राठौड़, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़, प्रधान अनुश्री पूनिया, बांसवाड़ा में पंचायत समिति सरवन के जिला परिषद सदस्य व पूर्व प्रधान कटारा, पंचायती राज शिक्षक संघ अध्यक्ष शंभूसिंह मेड़तिया, अल्कोबक्स के घेवरचंद कानूंगो, डॉक्टर नगेंद्र शर्मा, समाजसेवी मेघराज सिंह रॉयल, लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम ओझा, भाजपा देहात अध्यक्ष जगराम विश्नोई, जिला महामंत्री देवेंद्र सालेचा और महेंद्र मेघवाल,करणी सिंह खींची, श्रीमाली ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेश श्रीमाली,मदन बोराणा, त्रिभुवन सिंह भाटी, रावताराम बिंजरिया सहित अनेक भाजपा पधाधिकारी शोकसभा में शमिल हुए और शोक व्यक्त किया।

मुफ्ती ए आजम राजस्थान शेर मोहम्मद रजवी, दारुल ऊलूम इस्हाकिया जोधपुर,शहर खतीब पेश इमाम काजी मोहम्मद तय्यब अंसारी, पीर मोहम्मद अरशद कादरी नूरानिया जोधपुर, ईद मिल्लानुदबी जलसा समिति के अध्यक्ष उस्ताद हाजी हमीम बक्ष,समाजसेवी इकबाल खान बैंडबॉक्स, प्रवक्ता शौकत अली लोहिया, डॉ अफजल रहीम सहित अनेक सदस्य मंत्री शेखावत से मिले और उनकी माताजी के निधन पर संवेदना प्रकट की। पूर्व मंत्री गुरजंट सिंह बरार, जैसलमेट में शास्त्रीनगर के सरपंच कुलदीप सिंह बरार भी पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Similar Posts