Doordrishti News Logo

पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह समेत कई अकाली नेता भाजपा में शामिल, शेखावत ने किया स्वागत

केंद्रीय मंत्री ने आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरा बने मान पर ली चुटकी, बोले- पंजाब की जनता को नशे से मुक्ति चाहिए,नशा करने वाला लीडर नहीं

चंडीगढ़, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और पंजाब में भाजपा के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह, अजमेर सिंह सहित शिरोमणि अकाली दल के कई नेताओं को भाजपा ज्वाइन करवाया। शेखावत ने सभी का सिरोपा भेंटकर भाजपा में स्वागत किया।

पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस पार्टी ने एक ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री का चेहरा बना दिया, जो सड़क से लेकर संसद तक नशे में रहता है। शेखावत ने कहा कि पंजाब की सबसे बड़ी समस्या नशा है, इसे खत्म करने के बजाय आम आदमी पार्टी ने पंजाब में एक ऐसे चेहरे को मुख्यमंत्री ऐलान किया है, जो हमेशा नशे में रहता है। पंजाब की जनता को नशे से मुक्ति चाहिए,नशा करने वाला लीडर नहीं।

पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह समेत कई अकाली नेता भाजपा में शामिल, शेखावत ने किया स्वागत

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की बुधवार को पार्लियामेंट्री बोर्ड की अहम बैठक है, उसके बाद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और पंजाब के भाईचारे को मजबूत कर रही है।

पंजाब की खुशहाली चाह रहे अनेक श्रेष्ठ व्यक्तित्व भाजपा से जुड़े

पूर्व जनरल जेजे सिंह,अजमेर सिंह, करण लेहल, सुरेंद्र पाल सिंह अहलूवालिया, विशाल,गुरविंदर सिंह, एसएस संधू, बलराम सिंह यादव, अमरजीत सिंह भाजपा में सम्मिलित हुए। इन्हें भाजपा प्रवेश कराकर केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने सभी का स्वागत अभिनंदन किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

हिमालय की दर्दभरी पुकार: रोक दो अब अत्याचार

September 2, 2026

आदिवासी परंपराओं में पर्यावरण संरक्षण का ज्ञान IIT जोधपुर का शोध खोज रहा टिकाऊ समाधान

September 2, 2026

सोनू साइडिंग से 113 रेक लाइम स्टोन लदान,जोधपुर मंडल का नया रिकॉर्ड

September 2, 2026

त्योहारों में बढ़ेगी भीड़ रेलवे ने कसी कमर

September 2, 2026

सिटी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा मतदाता जागरूकता का संदेश

September 2, 2026

जिले के सात नगरीय निकायों में नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रक्रिया संपन्न

September 2, 2026

सोमेश्वर में दर्दनाक हादसा:मकान ढहने से 3 की मौत

September 1, 2026

जोधपुर जिले में नामांकन प्रक्रिया पूरी

September 1, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026

You missed