सोमेश्वर में दर्दनाक हादसा:मकान ढहने से 3 की मौत

अल्मोड़ा(दूरदृष्टीन्यूज),सोमेश्वर में दर्दनाक हादसा: मकान ढहने से 3 की मौत। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सोमेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम वड्यूडा में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक मकान के अचानक भरभराकर ढह जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मकान के मलबे में दबने से मौत हो गई।परिवार का एक अन्य सदस्य बाहर के कमरे में सो रहा था वह तुरंत बाहर भाग गया जिससे और बच गया।हादसे से पूरा गांव शोकमग्न है।

जोधपुर में 5 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं

दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय पुलिस एवं फायर सर्विस के साथ मिलकर सघन बचाव व राहत अभियान चलाया। सूचना मिलने पर सरियापानी पोस्ट से उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची।

राहत टीम को उस समय कठिनाई कठिनाई का सामना करना पड़ा जब घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर पहले सड़क पर मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था। ऐसे में एसडीआरएफ के जवान रेस्क्यू उपकरण लेकर पैदल ही घटनास्थल पहुंचना पड़ा।

दुर्घटना स्थल पहुंचने पर टीम ने क्षेत्रीय ग्रामीणों, फायर सर्विस और जिला पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए सघन सर्च अभियान शुरू किया। टीम ने काफी मशक्कत के बाद मलबे से तीन शव बरामद किए।

मृतकों की पहचान
1.प्रेमा देवी (42),पत्नी राजेन्द्र राम
2.कल्पना आर्या (19), पुत्री राजेन्द्र राम
3.मनीष कुमार (18), पुत्र राजेन्द्र राम

परिवार का एक अन्य सदस्य गुलाब राम मकान के बाहर कमरे में सो रहा था। मकान ढहने के दौरान वह सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा, जिससे उसकी जान बच गई। टीम ने मलबे से बरामद तीनों शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।