जिले के सात नगरीय निकायों में नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रक्रिया संपन्न

  • नगर निकाय आम चुनाव-2026
  • संवीक्षा के बाद 1282 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध
  • 3 सितंबर तक अभ्यर्थिता वापसी का अवसर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जिले के सात नगरीय निकायों में नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रक्रिया संपन्न। नगर निकाय चुनाव-2026 के अंतर्गत जिले में मंगलवार को विभिन्न नगर निकायों के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा (स्क्रूटिनी) की प्रक्रिया संपन्न हुई। संवीक्षा के दौरान नामांकन पत्रों की जांच कर स्वीकृत एवं अस्वीकृत नामांकन पत्रों का निर्धारण किया गया।

सोमेश्वर में दर्दनाक हादसा:मकान ढहने से 3 की मौत

जिले में नगर निगम जोधपुर सहित सात नगरीय निकायों के लिए जिले में प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा के पश्चात 499 नामांकन पत्र अस्वीकृत किए गए, जबकि 1365 नामांकन पत्र वैध पाए गए। संवीक्षा के उपरांत कुल 1282 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए।

नगर निगम जोधपुर के 100 वार्डों के निर्वाचन के संबंध में प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा के पश्चात 230 नामांकन पत्र अस्वीकृत किए गए, जबकि 634 नामांकन पत्र वैध पाए गए। संवीक्षा के उपरांत कुल 573 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए।

नगर पालिका बालेसर सत्ता के 25 वार्डों के निर्वाचन के संबंध में प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा के पश्चात 23 नामांकन पत्र अस्वीकृत किए गए, जबकि 102 नामांकन पत्र वैध पाए गए। इन वैध नामांकन पत्रों के आधार पर कुल 102 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए।

नगर पालिका तिंवरी के 25 वार्डों के निर्वाचन के संबंध में प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा के पश्चात 23 नामांकन पत्र अस्वीकृत किए गए, जबकि 89 नामांकन पत्र वैध पाए गए। संवीक्षा के उपरांत कुल 89 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए।

नगर पालिका मथानिया के 25 वार्डों के निर्वाचन के संबंध में प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा के पश्चात 30 नामांकन पत्र अस्वीकृत किए गए, जबकि 100 नामांकन पत्र वैध पाए गए। संवीक्षा के उपरांत कुल 100 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए।

नगर पालिका भोपालगढ़ के 25 वार्डों के निर्वाचन के संबंध में प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा के पश्चात 73 नामांकन पत्र अस्वीकृत किए गए, जबकि 185 नामांकन पत्र वैध पाए गए। संवीक्षा के उपरांत कुल 171 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए।

नगर पालिका पीपाड़ सिटी के 35 वार्डों के निर्वाचन के संबंध में प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा के पश्चात 37 नामांकन पत्र अस्वीकृत किए गए, जबकि 136 नामांकन पत्र वैध पाए गए। संवीक्षा के उपरांत कुल 130 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए।

नगर पालिका बिलाड़ा के 40 वार्डों के निर्वाचन के संबंध में प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा के पश्चात 83 नामांकन पत्र अस्वीकृत किए गए, जबकि 119 नामांकन पत्र वैध पाए गए। संवीक्षा के उपरांत कुल 117 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए।

उल्लेखनीय है कि आयोग के निर्देशानुसार अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 3 सितंबर निर्धारित है, जबकि चुनाव चिह्नों का आवंटन 4 सितंबर को किया जाएगा।