Doordrishti News Logo

जेआईए की चुनाव प्रक्रिया शुरू

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जे आईए की चुनाव प्रक्रिया शुरू। जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के आगामी द्विवार्षिक चुनाव हेतु प्रक्रिया मंगलवार 1 सितम्बर से शुरू हो गई।

हिमालय की दर्दभरी पुकार: रोक दो अब अत्याचार

एसोसिएशन की गत 20 अगस्त 2026 को सम्पन्न कार्यकारिणी समिति की बैठक में वर्ष 2026-28 (दो वर्षीय कार्यकाल) के लिए 05 पदाधिकारियों व 14 कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव हेतु एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एसएन भार्गव को चुनाव अधिकारी मनोनीत किया गया था। मंगलवार को चुनाव अधिकारी एसएन भार्गव द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई।

चुनाव कार्यक्रम
चुनाव अधिकारी एसएन भार्गव ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार एसोसिएशन कार्यालय से नामांकन पत्र बुधवार 9 सितम्बर 2026 से प्राप्त कर व भर कर उसी दिन से 14 सितम्बर को दोपहर 1 बजे तक एसोसिएशन कार्यालय में रखी गई चुनाव पेटी में डाल सकते हैं।

प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच सोमवार 14 सितम्बर 2026 को दोपहर 1:15 बजे की जाएगी। इसके पश्चात् सही पाए गए इच्छुक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र मंगलवार, 15 सितम्बर 2026 को अपराह्न 3:00 बजे तक वापस ले सकेंगे।नामांकन वापसी की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद 15 सितम्बर 2026 को सायं 4:00 बजे योग्य उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रदर्शित की जाएगी।

जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के 5 पदाधिकारियों एवं 14 कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव हेतु मतदान आवश्यक होने की स्थिति में शनिवार 19 सितम्बर को प्रातः 9 बजे से सायं 3 बजे तक एसोसिएशन सभागार में मतदान कराया जाएगा।

You missed