युवक पर चाकू से जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक पर चाकू से जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार। शहर के प्रतापनगर सदर थाना क्षेत्र में रविवार की रात में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे में किया।
प्रतापनगर सदर थाने के सब इंस्पेक्टर देवाराम ने बताया कि सरगरा कॉलोनी चौपासनी रोड निवासी विजय पुत्र रमेशचंद्र सरगरा ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह रविवार की देर शाम साढ़े सात बजे अपने घर से बाइक पर सामान लेने एलएल कॉलोनी की तरफ जा रहा था। तब वहीं के रहने वाले रमन उर्फ शुभम मेघवाल और उसके चार पांच साथियों ने रास्ता रोका और शराब के लिए रुपए मांगे। रुपए देने से इंकार किए जाने पर मारपीट की और चाकू से हमला किया। जिससे उसके तीन चार जगह घाव लगा। एसआई देवाराम ने बताया कि बाद में पीडि़त विजय का मेडिकल कराया गया।
भदवासिया न्यू सब्जी मंडी में विक्रेता पर प्राण घातक हमला,गैंग का मुख्य सरगना गिरफ्तार बाइक जब्त
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश, एडीसीपी वेस्ट विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार व एडीसीपी रोशन मीणा,एसीपी रविन्द्र बोथरा के सुपरविजन में टीम का गठन किया गया।अनुसंधान के दौरान एफएस एल टीम से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया।
पुलिस ने अब आरोपी एलएल कॉलोनी पांचवी रोड निवासी रमन उर्फ शुभम पुत्र प्रेमप्रकाश मेघवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम में हैडकांस्टेबल सेठाराम, कांस्टेबल दिनेश मीणा,सोहनराम,अनोपा राम,मेघराज,श्याम नारायन एवं महिला कांस्टेबल संजू शामिल थीं।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

