Doordrishti News Logo

मेल नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, पिता ने युवती के खिलाफ दी रिपोर्ट

जोधपुर,मेल नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, पिता ने युवती के खिलाफ दी रिपोर्ट। शहर के कमला नेहरू नगर में रहने वाले एक मेल नर्स ने अपने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना 13 अगस्त की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया। अब मृतक के पिता ने एक युवती पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने फिलहाल सुसाइड नोट आदि मिलने से इंकार किया है। साथ ही मोबाइल भी लॉक है। पुलिस ने मामले में तफ्तीश आरंभ की है।

यह भी पढ़ें- हरे चारे में छुपाकर ले जा रहा युवक 18.5 किलो डोडा-पोस्त के साथ गिरफ्तार

प्रतापनगर थाने के एएसआई श्रीराम ने बताया कि मूलत: फलोदी जिले के भोजासर थानान्तर्गत भीमासर सांई नगर निवासी 20 वर्षीय राजेंद्र विश्रोई पुत्र मोहनराम विश्रोई यहां जोधपुर में कमला नेहरू नगर में किराए पर रह रहा था। वह नर्सिंग कर रहा था। उसके साथ एक रूम पार्टनर मुसरत भी है। 13 अगस्त को राजेंद्र विश्रोई ने अपने कमरे पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रूम पार्टनर ने पहले उसके परिवार को सूचना दी। इस पर वे जोधपुर पहुंचे। एएसआई श्रीराम ने बताया कि राजेंद्र विश्रोई के आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। मगर उसके पिता मोहनराम ने फलोदी की एक युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया गया है। मृतक का मोबाइल भी लॉक है। मोबाइल से जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। कमरे से पुलिस ने फिलहाल सुसाइड नोट मिलने से इंकार किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026