Doordrishti News Logo

जेडआरयूसीसी में महेश जोशी सदस्य मनोनीत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जेडआरयूसीसी में महेश जोशी सदस्य मनोनीत।भारतीय रेल यात्रियों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के रेल मंत्रालय,रेलवे बोर्ड ने ज़ोनल रेलवे यूज़र्स कंसल्टेटिव कमेटी (जेडआरयूसीसी) का पुनर्गठन किया है। इस कड़ी में राजस्थान के पाली जिले के सुमेरपुर तहसील निवासी महेश जोशी को समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।

भतीजे पर वाहन खुर्दबुर्द और दस्तावेज चुराने का आरोप

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के अंतर्गत विशेष रुचि श्रेणी में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति यात्रियों की सुविधाओं में सुधार, दौड़ती ट्रेनों की संख्या में वृद्धि, स्टेशन आधुनिकीकरण और अन्य रेल सेवाओं को जन-अपेक्षाओं के अनुसार विकसित करने के उद्देश्य से की गई है।

जेडआरयूसीसी के सदस्य मनोनीत किए जाने पर महेश जोशी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा यह मेरे जीवन का अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है। यह सम्मान मेरे क्षेत्र की जनता का सम्मान है। मैं रेलवे सेवाओं से जुड़ी हर समस्या को प्राथमिकता के साथ रेलवे बोर्ड तक पहुँचाऊंगा और समाधान तक पहुँचाने का संकल्प लेकर काम करूंगा।

उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के प्रति भी हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। नेतृत्व का मार्गदर्शन और जनता का विश्वास दोनों मिलकर मुझे और अधिक जिम्मेदार बनाते हैं। जोशी ने कहा कि आगामी समय में वे विशेष रूप से जवाई बांध(सुमेरपुर) पाली और आसपास के क्षेत्रों के लिए नई एवं अतिरिक्त ट्रेन सेवाएँ,स्टेशन अपग्रेडेशन व यात्री सुविधाओं में व्यापक सुधार, रेलवे सुरक्षा व रखरखाव के उच्च मानकों को सुनिश्चित करना एवं स्थानीय मांगों को प्राथमिकता के साथ रेलवे बोर्ड के समक्ष रखेंगे।

उन्होंने कहा स्टेशन आधुनिकीकरण, ट्रेनों की उपलब्धता और यात्रियों की सुरक्षा ये तीन लक्ष्य मेरी प्राथमिक सूची में सबसे ऊपर हैं। संपूर्ण राजस्थान के रेल यात्रियों की आवाज़ बनकर मैं लगातार प्रयासरत रहूंगा।

Related posts: