Doordrishti News Logo

कांगो से जोधपुर आई महेंद्र की पार्थिव देह

  • शेखावत के प्रयास से मिली सफलता
  • अंतिम यात्रा में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री

जोधपुर,कांगो से जोधपुर आई महेंद्र की पार्थिव देह। इंदिरा कॉलोनी निवासी रमेश राठौड़ के पुत्र स्वर्गीय महेंद्र कुमार राठौड़ को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अंतिम विदाई दी। महेंद्र की अफ्रीकी देश कांगो में मृत्यु हो गई थी। शेखावत के प्रयासों से महेंद्र की पार्थिव देह को भारत जाया जा सका।

यह भी पढ़ें – महिलाओं का मंगलसूत्र और पर्स से रुपए चोरी

25 वर्षीय महेंद्र कांगो में नौकरी कर रहा था। वहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। महेंद्र वहां अकाउंटेंट था,उसके मालिक ने साफ कर दिया था कि शव को भारत भेजने में काफी समय लगेगा। वो वहीं महेंद्र का अंतिम संस्कार करने की बात कह रहा था। परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे और भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई थी।

केंद्रीय मंत्री शेखावत के प्रयासों से महेंद्र की पार्थिव देह जोधपुर लाई जा सकी। शनिवार को शेखावत महेंद्र की अंतिम यात्रा में शरीक हुए। उन्होंने महेंद्र को उनके पैतृक निवास जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिजनों को संबल दिया। शेखावत ने कहा कि जोधपुर के बेटे महेंद्र को अपनी भूमि से अंतिम विदाई मिली। दिवंगत को परमात्मा की शरण प्राप्त हो।

विधायक बाबू सिंह राठौड़ की दादी को श्रद्धांजलि
शेखावत शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र सेतरावा होते हुए गांव नाथड़ाऊ पहुंचे और शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ की 100 वर्षीय दादी की देहावसान पर शोक सभा में उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और बाबू सिंह व परिजनों को सांत्वना दी।

Related posts:

IIT जोधपुर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष देवनानी,बोले तकनीक अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे

April 15, 2026

823 करोड़ रुपए से लूणी-मारवाड़ रेलखंड होगा डबल,डीपीआर भेजा रेलवे बोर्ड को

April 15, 2026

मेड़तारोड में 60 करोड़ से विकसित हो रहा राजस्थान का पहला मेमू रेलवे शेड

April 15, 2026

तकनीकी कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित

April 14, 2026

डॉ.सावित्री डागा को भावांजलि

April 14, 2026

अम्बेडकर जयंती पर एमडीएमएच में रक्तदान शिविर आयोजित

April 14, 2026

टीटीई की ईमानदारी से महिला यात्री का खोया पर्स सुरक्षित मिला

April 14, 2026

देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्...

April 14, 2026

पत्रकार उपेंद्र सिंह को न्याय दिलाने के लिए मुख्य सचिव को दिया ज्ञापन

April 14, 2026