Doordrishti News Logo

मुख्य आरोपी की तलाश जारी,पत्नी ने उगली कई बातें

  • अनीता चौधरी हत्याकांड
  • शर्बत में दवा मिलाकर पिलाने के बाद हत्या की गई
  • लेन देन का विवाद अथवा लूट के इरादे में हत्या की आशंका

जोधपुर,मुख्य आरोपी की तलाश जारी,पत्नी ने उगली कई बातें।
शहर के सरदारपुरा बी रोड पर रहने वाली अनिता चौधरी हत्याकाण्ड में मुख्य आरोपी की तलाश आज भी जारी रही। सूत्रों के हवाले से आरोपी को नागौर से डिटेन किया गया है, मगर पुलिस ने फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की है। अनिता चौधरी की हत्या लूट अथवा लेन देन की आशंका में होना अब तक सामने आया है।

इसे भी पढ़ें – कांगो से जोधपुर आई महेंद्र की पार्थिव देह

मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी द्वारा बोरानाडा में लिए गए मकान की किश्तें बाकी होने के साथ उन पर काफी कर्जा होना बताया जाता है। आरोपी जुआ सट्टे का आदी होने के साथ कर्ज में डूबा हुआ था। वर्ष 2007-8 में उसके खिलाफ चोरी के दो प्रकरण अब तक सामने आए हैं।

हत्यारे की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। अनिता चौधरी को शर्बत में दवा मिलाकर पिलाने के बाद हत्या की गई और उसके शव के टुकड़े कर दो कट्टों में लाद कर दफनाया दिया गया था। जिसे पुलिस ने जब्त किया था। शव को काटने के लिए किसी शार्प चीज का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस ने वारदात सामने आने के बाद अब तक 18 लोगों को डिटेन किया है। कितने लोग इस हत्याकाण्ड में शामिल है, इसका खुलासा मुख्य आरोपी हाथ लगने के उपरांत ही होगा।

उल्लेखनीय है कि शहर के बोरानाडा थाना क्षेत्र स्थित गंगाणा में बुधवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। जहां पुलिस गुमशुदा महिला की तलाश में चौथे दिन गंगाणा क्षेत्र में पहुंची। वहीं पर पुलिस को एक घर के पीछे महिला का दफनाया मिला। पुलिस टुकड़ों में दफनाए हुए शव को देखकर दंग रह गई।

इसके बाद पुलिस ने एमओबी और एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया। इस बीच किसी को भी घटनास्थल तक जाने नहीं दिया। बाद में महिला का शव बाहर निकाल कर उसे एम्स मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने वहां से आरोपी की पत्नी को हिरासत में लिया।

पुलिस के मुताबिक सरदारपुरा बी रोड स्थित गोरू होम स्वीट के पास गली में रहने वाली अनिता चौधरी (50) वहीं पर पास ही के अग्रवाल टॉवर में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। जिसकी चांदपोल रोड स्थित बकरा मंडी हाल बोरानाडा थाना क्षेत्र के गंगाणा निवासी गुल मोहम्मद उर्फ गुलामुदीन से पहचान थी।

वह जब घर नहीं लौटी तो पति मन मोहन चौधरी (56) ने सरदारपुरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह 27 अक्टूबर को दोपहर करीब 2.30 बजे दुकान को बंद कर बिना बताए कहीं चली गई,जो वापस नहीं लौटी। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। इस बीच पुलिस ने अनिता की तलाश शुरू की।

मोबाइल लोकेशन से पहुंची पुलिस 
पुलिस बाद में मोबाइल लोकेशन और सीडीआर के मार्फत गंगाणा स्थित गुल मोहम्मद के घर पहुंची। जहां पर उसकी पत्नी से पूछताछ की। इस पर पत्नी ने बताया कि पति ने कहा था कि उसका शव पीछे दफनाया हुआ है। इस पर पुलिस ने मौके पर जेसीबी बुलाकर बताई हुई जगह पर खुदाई की। तब पुलिस को अलग-अलग टुकड़ों में महिला का शव मिला। पुलिस ने एमओबी और एफएसएल की टीमों को बुलाकर वहां से साक्ष्य जुटाए।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026