महावीर पुरम विकास समिति ने उत्साह से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
- देशभक्ति प्रस्तुतियों के साथ वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
- उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महावीर पुरम विकास समिति ने उत्साह से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस। शहर के चौपासनी। हाउसिंग बोर्ड स्थित महावीर पुरम विकास समिति द्वारा महावीर पुरम कॉलोनी में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।
नगर निगम चुनाव के लिए निकाली 100 वार्डों की आरक्षण लॉटरी
ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
समारोह के मुख्य अतिथि अरुण कुमार माथुर, अधिशासी अभियंता (सेवानिवृत्त),जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात महिलाओं, बच्चियों एवं बच्चों ने देशभक्ति गीत,नृत्य एवं कविताओं की शानदार प्रस्तुतियां दीं। सभी प्रतिभागियों को समिति की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि का संबोधन
मुख्य अतिथि अरुण कुमार माथुर ने कहा कि आज हम देश में सुरक्षित एवं स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं,इसका श्रेय सीमा पर देश की सुरक्षा के लिए डटे हमारे वीर जवानों को जाता है। जिन वीर सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, उनके त्याग और शहादत के कारण ही हम आज स्वतंत्रता दिवस मना पा रहे हैं। उन्होंने सभी से देश के प्रति कर्तव्य एवं जिम्मेदारी की भावना रखने का आह्वान किया।
अध्यक्ष एवं सचिव का वक्तव्य
समिति के अध्यक्ष श्रीकान्त शर्मा ने कहा कि हम विभिन्न त्योहार बड़े उत्साह से मनाते हैं,उसी भावना से बल्कि उससे भी अधिक उत्साह के साथ हमें राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम,देश के वीर शहीदों के बलिदान तथा सनातन संस्कृति एवं धर्म की जानकारी देना भी हमारी जिम्मेदारी है, ताकि बच्चे अपनी संस्कृति और देश के इतिहास से परिचित हो सकें।
समिति के सचिव राजेश बोड़ा ने समारोह में उपस्थित सभी निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पर्व हम सभी का पर्व है। उन्होंने सभी कॉलोनी वासियों से भविष्य में भी स्वतंत्रता दिवस सहित सभी राष्ट्रीय पर्वों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर उन्हें भव्य एवं गौरवपूर्ण बनाने का आह्वान किया।
विशेष सम्मान
समिति द्वारा कॉलोनी में निःशुल्क मेडिकल जांच शिविर एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने वाली फरजाना बेग तथा अपने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर मतदाता सूची में अधिक से अधिक नाम जुड़वाने के लिए कार्य करने वाले BLO कमलेश परिहार को भी सम्मानित किया गया।
ये थे उपस्थिति
इस अवसर पर समिति के सुखदान चारण,रामेश्वरम व्यास,गोवर्धन अरोड़ा, डॉ.एसडी पुरोहित,ओम प्रकाश पुरोहित,भँवर सिंह,महेश माथुर,अशोक माथुर,बलविंदर सोलंकी, जयंत पारीक,गोपाल सिंह सोलंकी,नरपत सिंह चारण,कविता शर्मा, सरस्वती चीतारा,डिम्पल परिहार,दिव्यानशी माथुर, रश्मि माथुर,वंदना थडानी सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी वासी उपस्थित थे।
