Doordrishti News Logo

राजस्थान दिवस पर मंदिरों में महाआरती का आयोजन

बुधवार को सांय 6 से 7 बजे तक राज्यभर के चयनित मंदिरों में होगी विशेष आरती

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राजस्थान दिवस पर मंदिरों में महाआरती का आयोजन। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में 18 मार्च को मंदिरों में विशेष महाआरती का आयोजन किया जाएगा। सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग,जोधपुर खंड कार्यालय के क्षेत्राधिकार में स्थित राज्य सरकार के प्रत्यक्ष प्रभार एवं आत्मनिर्भर श्रेणी के समस्त मंदिरों के साथ-साथ चयनित प्रन्यास प्रबंधित मंदिरों में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत महाआरती आयोजित की जाएगी।

देवस्थान विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार18मार्च को सांयकालीन आरती के समय शाम 6 से 7 बजे तक मंदिरों की परंपरा के अनुरूप महाआरती का आयोजन किया जाएगा।सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग,जोधपुर ओमप्रकाश पालीवाल ने बताया कि राजकीय मंदिरों में प्रसाद वितरण,अतिथि सम्मान सहित समस्त व्यवस्थाएं राज्य सरकार के व्यय पर की जाएंगी, जबकि प्रन्यास प्रबंधित मंदिरों में सभी व्यवस्थाएं संबंधित प्रन्यास प्रबंधन द्वारा की जाएंगी।

सांस्कृतिक संध्या का आयोजन गुरुवार को

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभाग द्वारा जिला स्तर पर कार्मिकों को नियुक्त किया गया है तथा प्रत्येक जिले में एक चयनित मंदिर में जिला स्तरीय आयोजन कराया जाएगा। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों तथा आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026