Doordrishti News Logo

संदिग्ध स्कार्पियो का पीछा करते लूणी पुलिस की जीप पलटी

  • हैडकांस्टेबल और दो कांस्टेबल जख्मी
  • स्कार्पियो फरार

जोधपुर, शहर के निकट फींच- नंदवान गांव की सरहद में बुधवार- गुरूवार की आधी रात को संदिग्ध स्कार्पियो का पीछा करते लूणी पुलिस की जीप पलटी खा गई। इससे हैडकांस्टेबल और कांस्टेबल जख्मी हो गए। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने जीप को सीधा करवाने के साथ घायल सिपाहियों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। स्कार्पियो का पता नहीं चला है। हालांकि बाद में नाकाबंदी भी करवाई गई।

लूणी थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि पुलिस आयुक्तालय की तरफ से जारी दिशा निदेशों की पालना में पुलिस की तरफ से संदिग्ध वाहनों की तलाशी और धरपकड़ की जा रही है। बुधवार-गुरूवार की आधी रात दो बजे लूणी थाने के हैडकांस्टेबल भागीरथ,कांस्टेबल रमेश एवं ललित आदि गश्त पर थे, तब एक स्कार्पियो संदिग्ध लगने पर पीछा किया गया। इस पर पुलिस ने अपनी गाड़ी दौड़ाई। तब नंदवान फींच रोड पर पीछा करते वक्त पुलिस की जीप पलटी खा गई। इससे सिपाही भागीरथ, रमेश एवं ललित जख्मी हो गए। बाद में सूचना पर थानाधिकारी ढाका आदि वहां पहुंचे। स्कार्पियो का भी पता नहीं चल पाया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026