Doordrishti News Logo

प्रेमी युगल ने मालगाड़ी से कटकर दी जान

  • युवक और रिश्तेदार किशोरी रात ढाई बजे निकले घर से
  • बाइक खड़ी कर कूदे मालगाड़ी के आगे

जोधपुर, निकटवर्ती खेड़ीसालवा रेलवे स्टेशन के समीप रात ढाई बजे प्रेमी युगह ने मालगाड़ी के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। दोनों एक ही गांव के थे और परस्पर रिश्तेदार थे। लड़क़ी नाबालिग है, जबकि लडक़ा बालिग है। सूचना पर राजकीय रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों का आज सुबह भोपालगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिए। दोनों के परिजवार की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

राजकीय रेलवे पुलिस थाने के हैडकांस्टेबल मानसिंह ने बताया कि देर रात ढाई पौने तीन बजे के बीच सूचना मिली कि खेड़ी सालवा रेलवे स्टेशन-पीपाड़ के बीच में एक लड़क़ा लड़क़ी ने मालगाड़ी के आगे कूद कर अपनी जान दी है। इस पर पुलिस वहां पहुंची। उन्होंने बताया कि युवक की पहचान रामड़ावास गांव निवासी 21 साल के अनिल विश्रोई पुत्र पूनाराम के रूप में हुई। जबकि लड़क़ी 15 साल की है। मालगाड़ी चालक ने उन्हें गाड़ी के आगे कूदते देखा था। जांच मेें सामने आया कि मौके पर युवक की बाइक भी मिली है। इनके परिवार की आपस में रिश्तेदारी भी है। शवों की आज सुबह भोपालगढ़ सीएचसी में कार्रवाई कर सौंप दिया गया।

पहले लज्जा भंग में हो रखा है केस दर्ज

जीआरपी के हैडकांस्टेबल मानसिंह के अनुसार पारिवारिक होने से पहले इनके बीच लज्जा भंग का केस भी सामने आ रखा था। आरंभिक जांच में मामला प्रेमप्रसंग का होना प्रतीत हुआ है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026

शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा

March 4, 2026

वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

March 4, 2026

चेनपुरा बावड़ी गेर में भिड़े दो गुटों के युवक: एक का सिर फटा केस दर्ज

March 4, 2026