Doordrishti News Logo

महात्मा गांधी नगर आवासीय योजना की लाॅटरी सम्पन्न

जोधपुर,जेडीए में सोमवार को जोधपुर के राजस्व ग्राम बासनी मालियान के खसरा संख्या 289 में स्थित महत्वकांक्षी महात्मा गांधी नगर आवासीय योजना में लाॅटरी के माध्यम से भूखण्ड़ आवंटन हेतु लाॅटरी सम्पन्न हुई। लाॅटरी प्रक्रिया के दौरान जेडीए अध्यक्ष राजेश शर्मा, आयुक्त कमर चौधरी ऑनलाईन मौजूद थे। सचिव हरभान मीणा संयोजक,उपसचिव एवं भूमि अवाप्ति अधिकारी राकेश कुमार शर्मा,सदस्य सचिव उपायुक्त उत्तर चंचल वर्मा,प्रतिनिधि जिला कलेक्टर, निदेशक वित्त मंगलाराम विश्नोई, निदेशक विधि जगदीश कुमार सदस्य के रूप में उपस्थित थे।

उपायुक्त उत्तर चंचल वर्मा ने बताया कि महात्मा गांधी नगर आवासीय योजना के कुल 334 भूखण्ड़ों हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों में से पात्र आवेदन पत्रों को लाॅटरी प्रक्रिया में शामिल कर कम्प्यूटराईज्ड लाॅटरी के माध्यम से भूखण्ड का आवंटन किया गया। जेडीए द्वारा जोधपुर के राजस्व ग्राम बासनी मालियान के खसरा संख्या 289 में स्थित महात्मा गांधी नगर आवासीय योजना हेतु विभिन्न आय वर्गों से विभिन्न आकारों के भूखण्ड राजस्थान के मूल निवासियों को लाॅटरी द्वारा आवंटित किए गए, आवेदक जेडीए की वेबसाईट पर लाॅटरी का परिणाम देख सकते हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026