लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे शेखावत के घर

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे शेखावत के घर

  • शेखावत की माता के निधन पर जताई संवेदनाएं
  • केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव और अर्जुनराम मेघवाल भी शोक सभा में शामिल हुए

जोधपुर, स्थानीय सांसद केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पिता शंकर सिंह शेखावत महरोली से मिलने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केन्द्रीय श्रम एवं रोज़गार, पर्यावरण, वन मंत्री भूपेन्द्र यादव और केन्द्रीय सांसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल गुरुवार को जोघपुर पहुंचे। शेखावत के अजीत कॉलोनी स्थित निवास पर जाकर मोहन कंवर के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके अलावा भाजपा के अनेक नेता पूर्व सांसद पूर्व मंत्री, विधायक भी जोधपुर पहुंचे और केन्द्रीय मंत्री शेखावत की माताजी के निधन पर दुःख जताया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे शेखावत के घर

भाजपा संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सुबह 9.35 बजे हवाई मार्ग से नई दिल्ली से रवाना होकर सुबह 11 बजे जोधपुर पहुंचे। जोधपुर एयरपोर्ट से सीधे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत के अजीत कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे। यहां पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केन्द्रीय मंत्री यादव, केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने केन्द्रीय मंत्री शेखावत की माताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धा से याद किया। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष और दोनों केन्द्रीय मंत्री शेखावत और पिता शंकर सिंह से मिले मोहन कंवर के निधन पर संवेदना व्यक्त की। लोकसभा अध्यक्ष और दोनों केन्द्रीय मंत्री करीब एक घंटे तक शेखावत के साथ रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे शेखावत के घर

जोधपुर दक्षिण महापौर वनिता सेठ, विधायक विधायक सूर्यकांता व्यास, पोकरण पूर्व विधायक सांग सिंह, पूर्व मंत्री शंभू सिंह खेतासार, ओसियां के पूर्व विधायक भैराराम सियोल, महेश्वरी सभा के राष्ट्रीय महासचिव संदीप काबरा, उप महापौर किशन लड्ढा, पूर्व उप महापौर देवेंद्र सालेचा, राजसिको के पूर्व अध्यक्ष मेघराज लोहिया, पूर्व मंत्री अर्जुनलाल गर्ग, जिला अध्यक्ष देहात मनोहर पालीवाल, भाजपा महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, महामंत्री करणी सिंह खींची, किसान मोर्चा के शैलाराम सारण, पूर्व विधायक जोगाराम पटेल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और पार्षद जनप्रतिनिधी शोक सभा में मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Similar Posts