लायंस क्लब जोधपुर वेस्ट ने किया शिक्षकों का सम्मान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लायंस क्लब जोधपुर वेस्ट ने किया शिक्षकों का सम्मान। लायंस क्लब जोधपुर वेस्ट द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को शॉल, श्रीफल,स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि जेएनवीयू कुलगुरु प्रो.पवन कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान नहीं देता,बल्कि व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण कर समाज को दिशा देता है। भारतीय संस्कृति में गुरु को सर्वोच्च स्थान दिया गया है।

70वीं राज्य स्तरीय लॉन टेनिस व नेटबॉल मुकाबले का रंगारंग शुभारंभ

इनका हुआ सम्मान
डॉ.कमला केल्ला,डॉ. पीके बनर्जी,डॉ.संगीता लूनकर, डॉ.आरिफ खान,प्रो.गौरव भटनागर,प्रो.श्रुतिधारा शर्मा, डॉ.प्रभात माथुर,प्रो.निशांत कुमार, डॉ.प्रियंका राठी,प्रेम प्रकाश शर्मा,इंद्रा राम परिहार सहित 12 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष डॉ.आरके कुंभट ने की। शिक्षकों का परिचय लायन डीएस चौधरी ने दिया। सचिव पुखराज फोफालिया ने क्लब की गतिविधियों की जानकारी दी। अंत में अनिल बालानी ने आभार व्यक्त किया।