Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर में मंगलवार को दोपहर करीब ढाई बजे बादलों की गरज के बाद कुछ देर तक हल्की बारिश हुई। इसके बाद बादलों ने बरसना बंद कर दिया। मौसम विभाग का कहना है कि जोधपुर में मानसून ने दस्तक दे दी है लेकिन अभी यहां तेज बारिश नहीं होगी। जोधपुर शहर में उमस भरी भीषण गर्मी से शहरवासी मंगलवार को भी परेशान रहे।

आसमान पर आज सुबह से ही बादलों की आवाजाही रही। हालांकि यहां तापमान चालीस डिग्री के भीतर चल रहा है लेकिन उमस व गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। दोपहर में अचानक यहां बादलों ने गरजना शुरू कर दिया। इसके बाद कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई। इससे यहां उमस और बढ़ गई। पिछले तीन दिन से शहर में रोज बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो रही है।

मौसम विशेषज्ञों की माने तो अगले कुछ दिन तक हल्की और मध्यम दर्जे की ही बारिश होगी। पिछले काफी दिनों से सुस्त पड़े मानसून को झारखंड की तरफ बने एक ऊपरी हवाओं के चक्रवात ने सक्रिय किया है। इसका रुख पहले मध्यप्रदेश व अब गुजरात की तरफ हुआ तो राजस्थान में भी असर दिखाई दिया।

मानसून के प्रवेश के साथ ही जोधपुर शहर में बारिश की संभावनाएं बढ़ गई हैं। हालांकि बड़ी बारिश के लिए अभी एक सप्ताह से अधिक दिन और इंतजार करना पड़ेगा। वहीं राजस्थान के अन्य सभी जिलों में मानसून सक्रिय हो गया है और कमोबेश अधिकतर जिलों में मानसून की झमाझम हो चुकी है।

आगामी दिनों की बात करें तो अगले दो दिन के भीतर उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा, डूंगरपुर, राजसमंद और सिरोही के अलावा जालोर और पाली में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की संभावाना भी जताई जा रही है।

मौसम विभाग का यह भी कहना है कि आगामी दिनों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की स्थिति नजर नहीं आ रही है। यदि ऐसा होता है तो अतिभारी बारिश का अनुमान होता है। मौसम विभाग ने 14, 15 और 16 जुलाई के लिए प्रदेश के अधिकतर इलाकों में आरेंज अलर्ट जारी किया है।

>>> स्कूटी पर घर लौट रही महिला के गले से डेढ़ तोला चेन लूटी

 

Check price 👆

 

 

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026