Doordrishti News Logo

जाखड़ को राज्य सभा सांसद बनाने के लिए खून से लिखा पत्र

जोधपुर, निकटर्वी भोपालगढ़ के रजलानी गांव से सरपंच पारस गुर्जर ने पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ को राज्यसभा सांसद बनाये जाने को लेकर आज खून से पत्र लिखा। किसान नेता व भामाशाह पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ को राज्यसभा का टिकट देने की माँग की गई।

गुर्जर एनएसयूआई के राष्ट्र्रीय संयोजक भी हैं। युवा नेता पारस गुर्जर ने अपने रक्त से पत्र लिखकर कांग्रेस की राष्ट्र्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी व राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा से मांग की है कि किसान नेता व पाली के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ को इस बार राज्यसभा का टिकट दिया जाए। जिससे मारवाड़ की जनता के साथ – साथ तमाम किसान वर्ग की उम्मीदें बनी रहे।

किसान कौम से ताल्लुक रखने वाले जाखड़ हमेशा ही दीन दुखियों,गरीबों,किसानों व दलितों के सुख दु:ख में सहभागी बनकर उनकी हरसंभव मदद करते हैं। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए एनएसयूआई के राष्ट्र्रीय संयोजक एवं रजलानी के युवा सरपंच पारस गुर्जर ने अपने रक्त से मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर राज्य सरकार व अखिल भारतीय कांग्रेस आलाकमान से माँग की है कि किसान नेता जाखड़ को राज्यसभा का टिकट दिया जाए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed