आबादी क्षेत्र में घुसा लेपर्ड,लोगों में छाया कौतुहल के साथ डर

  • दोपहर तक नहीं मिला
  • माचिया पार्क से निकलने की संभावना
  • सर्च जारी

जोधपुर,आबादी क्षेत्र में घुसा लेपर्ड, लोगों में छाया कौतुहल के साथ डर।शहर के अबाादी क्षेत्र सूरसागर की कालूराम की बावड़ी क्षेत्र में शुक्रवार की तड़के लेपर्ड देखा गया। लोगों में एक तरफ उसको लेकर उत्सुकता हो गई तो कई दहशत में भी आ गए। हालांकि कहीं से कोई जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। लेपर्ड की जानकारी मिलने के साथ ही वन विभाग टीम हरकत में आई और तलाशी अभियान चलाया। मगर दोपहर तक उसका कहीं पता नहीं लग पाया। उसके पहाड़ी एरिया में चले जाने की भी संभावना बनी है। लेपर्ड के आबादी क्षेत्र में आने पर उसका सीसीटीवी फुटेज भी तेजी से वायरल हुआ। जिससे लोगों में कौतुहल बन गया।

यह भी पढ़ें – 21 सौ का इनामी स्थाई वारंटी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की तडक़े सूरसागर इलाके के कालूराम की बावड़ी क्षेत्र में कुछ लोगों ने लेपर्ड अथवा चीता जैसा जानवर देखा। कुछ लोगों ने अपने सीसीटीवी कैमरों को ऑन रखा हुआ था। जिसका वीडियो सामने आ गया। सोशल मीडिया पर लेपर्ड का वीडियो सार्वजनिक होने के साथ ही इसको लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई और एक डर का माहौल भी बना रहा। सुबह फिर वन विभाग की टीम और सूरसागर पुलिस भी हरकत में आई। दोपहर तक लेपर्ड को लेकर सर्च चलता रहा मगर उसका पता नहीं चला। वन विभाग की टीम आसपास की पहाडिय़ों मेंं उसका सर्च करती देखी गई। दूरबीन से लेपर्ड की हलचल पता लगाने का प्रयास चलता रहा, मगर पता नहीं चल पाया। यह भी संभावना जताई जाती है लेपर्ड पहाड़ी इलाके में चला गया होगा साथ ही वह माचिया पार्क से निकल कर आबादी क्षेत्र में आ गया। उसकी हलचल से प्रतीत हुआ कि वह खाने की तलाश में आया होगा।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

प्रदीप कुमार मीणा को पीएचडी की उपाधि

November 14, 2025

पत्रकार पर हुए हमले के विरोध में एनयूजे ने सौंपा मुख्यमंत्री को ज्ञापन

November 14, 2025

सतलाना के विद्यार्थियों ने किया पोलिटेक्निक कॉलेज का भ्रमण

November 14, 2025

युवक ने फंदा लगाकर दी जान अन्य हादसों में तीन की मौत

November 14, 2025

युवक पर धारदार हथियार से हमला आरोपी को पकड़ा

November 14, 2025

चोरों ने दो घरों से उड़ाया लाखों का माल एक में मां बेटे को कमरे में बंद किया

November 14, 2025

संपत्ति विवाद में दंपत्ती को स्कार्पियो से घसीटा आरोपी को शांतिभंग में पकड़ा

November 14, 2025

नाकाबंदी स्वीफ्ट कार पकड़ी 43. 250 किलो डोडा पोस्त बरामद

November 14, 2025

जोधपुर से जैसलमेर जा रहे विदेशी पर्यटक का आईफोन गुम हुआ पुलिस ने आधे घंटे में ढूंढ कर सौंपा

November 14, 2025