Doordrishti News Logo

लारेंस के साबरमती जेल से वीसी के माध्यम से बयान

जैन ट्रेवल्स मालिक को धमकाने का मामला

जोधपुर,लारेंस के साबरमती जेल से वीसी के माध्यम से बयान। जोधपुर के जैन ट्रेवल्स के मालिक मनीष जैन को रंगदारी के लिए धमकाने के प्रकरण को लेकर आज हार्डकोर अपराधी लारेंस विश्नोई के बयान साबरमती जेल से वीसी के माध्यम से दर्ज हुए। बयान में लारेंस ने खुद पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज किया। मामला 17 मार्चर 2017 का है।

इसे भी पढ़ें – युवक से मारपीट कर मोबाइल छीना,केस दर्ज

रंगदारी के लिए धमकाने के आरोपी हार्डकोर अपराधी लारेंस विश्रोई इन दिनों गुजरात की साबरमती जेल में है। उसके शनिवार को साबरमती जेल से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बयान दर्ज कराए।अपने अधिवक्ता के साथ लारेंस वीसी के माध्यम से मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट संख्या 7 में हर्षित हाडा की अदालत में पेश हुए।

लारेंस ने कोर्ट द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया और जैन ट्रेवल्स के मालिक को धमकाने के आरोपों को सिरे से खारिज किया। लारेंस ने कहा कि उसे पुलिस द्वारा झूठा फंसाया गया है। वक्त घटना वह जेल में था और घटना के बाद भी जेल में ही था। वह पिछले 11 साल से जेल में है। मोबाइल पर उसके द्वारा धमकाया जाना संभव नहीं था। पुलिस द्वारा उसे झूठा फंसाए जाने के साथ उसके भाई को झूठा फंसाया गया है।

उल्लेखनीय है कि जोधपुर में जैन ट्रेवल्स के मालिक मनीष जैन को रंगदारी के लिए धमकाया गया था। 17 मार्च 2017 को उनके कार्यालय में दो व्यक्ति घुस आए थे और लारेंस के नाम पर रंगदारी के लिए धमकाया गया था। कार्यालय में फायरिंग का प्रयास किया गया था। मगर रिवाल्वर नहीं चली थी,गोली रिवाल्वर में ही फंस गई थी। गोली नहीं चलने से फायरिंग नहीं हुई थी।

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026