डीसीपी पूर्व साइकिल पर निकले शहर का हाल जानने
जोधपुर, कमिश्ररेट के जिला पूर्व का टाइगर शनिवार की देर रात साइकिल पर भ्रमण कर शहर का किया निरीक्षण और पुलिसिंग को देखा निकट से। संतोष चेहरे पर नजर आ रहा था, कि भीतरी शहर में अच्छी पुलिसिंग है। बात कर रहे है। पुलिस उपायुक्त पूर्व धर्मेंद्र सिंह यादव की।

भीतरी शहर की पुलिसिंग जांचने के लिए पुलिस उपायुक्त पूर्व धर्मेंद्र सिंह यादव शनिवार की देर रात साइकिल पर निकले पड़े। वे भीतरी शहर की गलियों से होते हुए कई मार्गों से गुजरे। डीसीपी को साइकिल पर देख एक बारगी तो अधिकारी भी सकते में आ गए। डीसीपी यादव ने आमजन से बातचीत भी की और संबंधित थानाधिकारी से बीट कांस्टेबल की जानकारी जुटाई।

शहर में बढ़ते अपराधों के मद्देनजर पुलिस की ढिलाई को लेकर अक्सर लोगबाग शिकायतें करते रहते हैं। मगर इन सबको दरकिनार कर खुद डीसीपी यादव ने रात को जता दिया कि वे आमजन के साथ हैं। वे भीतरी शहर के नवचौकिया की तरफ गए और आम रास्ते पर लोगों से बातचीत भी की। पुलिस उपायुक्त यादव ने बाद में खांडा फलसा में भी बात की और बीट कांस्टेबल के बारे में भी जानकारी ली।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

