कोणार्क गनर्स साइकिलिंग अभियान शुरू
-गुजरात के विगोकोट किले से साइकिल अभियान को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
-ध्वजारोहण समारोह
-साइकिल रैली 10 मार्च को जोधपुर पहुंच कर सम्पन्न होगी
-1600 किमी की दूरी तय करेगी रैली
-रैली गुजरात व राजस्थान के 75 सीमावर्ती गांवों से होकर करेगी यात्रा
जोधपुर,आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में “आजादी का अमृत महोत्सव”मनाते हुए कोणार्क कोर ने बुधवार, 22 फरवरी को गुजरात के विगोकोट किले से एक साइकिल अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह अभियान 1600 किमी की दूरी तय करेगा और गुजरात और राजस्थान के 75 सीमावर्ती गांवों से होकर यात्रा करेगा। युवाओं में जोश ओर साहस की भावना को बढ़ावा देना तथा अग्निपथ योजना के बारे में संदेश दिया जाएगा। अभियान में 32 सैनिक भाग ले रहे हैं, जिसका समापन 10 मार्च को जोधपुर मिलिट्री स्टेशन पर होगा।

यह भी पढ़िए- सेना भर्ती में अब पहले होगी ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा
अभियान का उद्देश्य आउटरीच को बढ़ाना और युवाओं को इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करना है। सशस्त्र बल अग्निपथ योजना के बारे में युवाओं को शिक्षित करने के लिए सीमावर्ती गांवों के भ्रमण के दौरान विभिन्न पहलुओं की जानकारी देने के लिए संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रतिभागी छात्रों और युवा पीढ़ी को सशस्त्र बलों के पेशे को अपनाने और गर्व के साथ देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करेंगे। रैली में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों को हकदारी वाले पैम्फलेट भी वितरित करेंगे और उनका आभार व्यक्त करेंगे। इसके अलावा बलिदान के लिए ‘वीर नारियों’ का विभिन्न स्थानों पर भी अभिनंदन किया जाएगा।
http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 का भव्य आगाज

सुप्रीम कोर्ट में आसाराम की याचिका पर सुनवाई सर्दियों की छुट्टियों के बाद

मिर्गी रोग से जुड़ी भ्रांतियों को किया दूर

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर में 72 पेंशन भोगियों को मिली सुविधा

बालाजी मंदिर में अन्नकूट का आयोजन

नागरिकों से दोबारा कचरा नहीं फैलाने की अपील

उत्तराखंड के गढ़वाल में पुल से नदी में गिरी बस आठ की मौत 26 घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

