जोधपुर, शहर के प्रतापनगर पुलिस थाना क्षेत्र के श्मशान घाट रोड भील बस्ती के रहने वाले कुछ युवक आपसी विवाद के बाद झगड़ पड़े। बाद में एक युवक को चाकू से वार कर घायल कर दिया गया।
घटना के बाद पुलिस ने देर रात दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। घायल का एमजीएच में उपचार चल रहा है।
थानाािधकारी ने बताया कि गुरूवार रात नौ बजे के आस पास एकलव्य भील बस्ती के निवासी संदीप पुत्र दीपक वाल्मिकी को चाकू लगने पर महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
उसके दो तीन युवकों से कोई विवाद हुआ था। घटना के बाद बदमाश भाग गए। मगर पुलिस ने देर रात दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। युवक पर संभवत: सब्जी में प्रयुक्त होने वाले चाकू से वार किया गया है।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

