मकर संक्रांति पर हुआ गांधी मैदान में पतंग उत्सव

विदेशी पर्यटकों ने भी लिया भाग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मकर संक्रांति पर हुआ गांधी मैदान में पतंग उत्सव। शहर में मकर संक्रांति पर बुधवार को पर्यटन विभाग,जिला प्रशासन एवं नगर निगम जोधपुर के संयुक्त तत्वाधान में सरदारपुरा स्थित गांधी मैदान में पतंग उत्सव का आयोजन किया गया।

क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय जोधपुर के उपनिदेशक भानु प्रताप ने बताया कि पतंग उत्सव में आमजन के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में इजराइल एवं फ्रांस से आए पर्यटकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया,जिससे आयोजन को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली।

कुशल नेतृत्व की बदौलत राजस्थान देश के बेस्ट परफॉर्मर स्टेट की श्रेणी में-पटेल

भानू प्रताप ने बताया कि पतंग उत्सव में जोधपुर के विभिन्न विभागों के अधिकारी,ट्रेवल ट्रेड से जुड़े प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि भी आमंत्रित थे। आयोजन के दौरान सभी सहभागियों को मकर संक्रांति की पारंपरिक मिठाइयाँ वितरित की गईं।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आईएचएम जोधपुर एवं रोटरी क्लब ऑफ संस्कार जोधपुर की टीमों की सक्रिय भागीदारी रही। यह पतंग उत्सव दोपहर 2 बजे संपन्न हुआ। इसके आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना था।

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026