जोधपुर, वर्तमान समय में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए मुस्कान ग्रुप और मनस्वी संगठन द्वारा समाज के लिए स्थापित किए ब्रेथ बैंक ने ऑक्सीजन कंसंट्रेशन मशीन प्राप्त होने पर विधिवत पूजा अर्चना कर कार्य आरंभ कर दिया है।
मुस्कान ग्रुप के संस्थापक इंजीनियर निर्मल कुमार माथुर और मनस्वी संगठन की मुक्ता माथुर ने बताया कि 11 ऑक्सीजन कंसंट्रेशन मशीन के निर्धारित लक्ष्य की शेष मशीन एक सप्ताह में आ जाएगी तब बेहतर तरीके से ब्रेथ बैंक की सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर कायस्थ जनरल सभा अध्यक्ष नरेश माथुर, समाजसेवी राजेंद्र कोमल, विकास माथुर, ब्रेथ बैंक के प्रभारी डॉक्टर प्रतीक, ब्रजेश नेपालिया और रमेश माथुर भी उपस्थित थे। डॉक्टर प्रतीक ने मशीन की कार्यप्रणाली से विस्तार से समझते हुए उपयोग करने के तरीके का वीडियो भी शेयर किया और आश्वस्त किया कि सामान्य परिस्थिति में बिना किसी विशेषज्ञ की सहायता के घर के सदस्य इस को उपयोग में ले सकते हैं।
ये भी पढ़े :- रेलवे एम्प्लॉईज को-ऑपरेटिव बैंक के कर्मचारियों को पिलाई होम्योपेथी दवाई
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

