Doordrishti News Logo

एक स्वस्थ और आदर्श जीवन का सूत्र है कथक नृत्य-बोराणा

जोधपुर,कत्थक केवल नृत्य नहीं है यह जीवन कि वह पाठशाला है, जिसमें एक अबोध बालक मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ नागरिक बनता है। वैसे भी कलाओं का मूल प्रयोजन मानव संस्कृति की रक्षा करना होता है। उसी प्रकार कथक का भी यही मूल प्रयोजन है कि वह समाज में स्वस्थ मानसिकता वाले हष्ट पुष्ट नौजवानों को तैयार करें। कत्थक सीखने वाला हर बालक हर बालिका भले ही विश्व प्रसिद्ध कलाकार नहीं बनता परंतु अपने जीवन को उच्च मूल्यों के साथ जीवन जीने के लिए कटिबद्ध हो जाता है। कथक आज समाज की जरूरत है। कत्थक केवल नृत्य नहीं जीवन जीने की एक अनुपम विधि है। राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री रमेश बोराणा आज राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के कथक नृत्य कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में अपने विचार व्यक्त करते हुए कत्थक को ईश्वर की आराधना माना है।

ये भी पढ़ें- 28 मई को शहर के सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति बंद रहेगी

संगीत नाटक अकादमी अध्यक्ष बिनाका जेश मालू ने बोराणा का स्वागत किया एवं अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। राजस्थान संगीत नाटक अकादमी द्वारा कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु निरंतर प्रयास की श्रंखला में 24 से 12 जून तक यह कार्यशाला रहेगी। जिसमें जोधपुर की बालिकाएं अंतरराष्ट्रीय गुरु महुआ कृष्णदेव से कत्थक की बारीकियां सीख रही हैं। सुनीता अग्रवाल के सानिध्य में कथक शैली का नृत्य नवीन आयाम छू रहा है। अकादमी सचिव डॉक्टर सूरज राव ने बताया कि 25 मई को प्रातः 8 बजे से बाल नाट्य शिविर का शुभारंभ किया जा रहा है।इस शिविर में नाट्य परंपरा एवं नाट्य विधा सुक्ष्म प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए प्रतिष्ठित रंगकर्मी अभिषेक मुद्गल जयपुर से आ रहे हैं। यह शिविर 25 मई से 8 जून तक अकादमी परिसर में संचालित होगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026