गौवंश को गुड़ व हरा चारा खिलाकर मनाया करणसिंह उचियारड़ा का 56वां जन्मदिन
जोधपुर,(डीडी न्यूज)। गौवंश को गुड़ व हरा चारा खिलाकर मनाया करणसिंह उचियारड़ा का 56वां जन्मदिन। जोधपुर लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे व प्रदेश कांग्रेस महासचिव करणसिंह उचियारड़ा 56वां जन्मदिवस शनिवार को लूणी विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पंचायत समिति धवा की ग्राम पंचायत हिंगोला में स्थित सतीमाता गौशाला में गौसेवा करके मनाया।
इसे भी पढ़ें – तीसरा कपल रक्तदान शिविर 7 जनवरी को
श्रवणसिंह सिसोदिया ने बताया कि जोधपुर देहात कांग्रेस उपाध्यक्ष व जानादेशर सरपंच भंवरलाल सांई के नेतृत्व में गोवंश को हरा चारा व गुड़ खिलाकर करणसिंह उचियारड़ा के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर हिंगोला सरपंच मुशे खान,चीचरली सरपंच भल्ला राम मुण्डण,नाथूसिंह भाटी,मास्टर अनोपाराम विराट, गुलाबसिंह सिसोदिया,निसार खा,अचलसिंह राजपुरोहित,मदनसिंह राजपुरोहित, गंगाराम वादी,सहाबुद्दीन वार्डपंच बुद्धाराम,जब्बरसिंह, बाबू देवासी, फिरोज खां,मुशे खां,अजीज खां,ईदु खां,जैपु ख़ां,छोटू खां,ममूखा,रजाक खां,इन्साफ खां,लतीब ख़ां व विक्रम चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।