विश्व रक्तदाता दिवस पर करण सिंह राठोड़ का सम्मान

जोधपुर,विश्व रक्तदाता दिवस पर बाबा रामदेव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष करण सिंह राठौड़ का सम्मान किया गया। अन्तरराष्ट्रीय मानव सुरक्षा परिषद के शहर अध्यक्ष नदीम बक्ष ने बताया कि आज विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य मे जोघपुर में अब तक सबसे ज्यादा 599 वार रक्तदान शिविर लगा कर लगभग तीस हजार से ज्यादा यूनिट रक्त एकत्रित करने पर बाबा रामदेव सेवा समिति के राष्ट्रीय अघ्यक्ष करण सिंह राठोड का साफा व माला पहनाकर व मोमेंटो देकर उम्मेद हास्पिटल में शिविर के दोरान सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जोघपुर शहर अध्यक्ष नदिम बक्ष, जिला उपाध्यक्ष राम स्वरूप शर्मा,सुरेश कुमार तिवाड़ी, प्रदीप गुर्जर, लाखन सिंह, शैलेन्द्र गौड़, मूला राम शर्मा,गणपत शर्मा, दीपक चोधरी ,भोमा राम चौधरी, जितेंद्र शर्मा, विष्णु गुर्जर व जोघपुर जिला समिति व जोघपुर शहर समिति के पदादिकारी व सदस्य मोजूद थे।

>>> स्वास्थ्य केंद्र को तीन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाए

Similar Posts