जोधपुर डिस्कॉम का कनिष्ठ अभियंता 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
फैक्ट्री लोड कम करने के लिए मांगी थी घूस
जोधपुर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को जोधपुर डिस्कॉम के एक जेईएन विपेन्द्र सिंह को चालीस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसने यह रिश्वत एक फैक्ट्री का लोड कम करने की एवज में ली थी। वह कई दिन से परिवादी से साठ हजार रुपए की मांग कर रहा था। उससे पूछताछ करने के साथ ही मकान की तलाशी ली जा रही है।
एसीबी के डीआईजी कैलाश विश्नोई ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि डी-1 सहायक अभियंता कार्यालय में तैनात जेईएन विपेन्द्र सिंह उसकी फैक्ट्री का लोड कम करने की एवज में साठ हजार रुपए की मांग कर रहा है। विपेन्द्र सिंह लगातार कई दिन से उस पर साठ हजार रुपए देने के लिए दबाव बना तंग कर रहा था। गुरुवार को एसीबी एएसपी डॉ. दुर्गसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में एक टीम ने ट्रैप कर परिवादी को गुलाबी रंग लगे चालीस हजार रुपए के साथ विपेन्द्र सिंह के पास भेजा। कार्यालय में बैठे विपेन्द्र सिंह को चालीस हजार रुपए थमाते ही राशि अपनी जेब में डाल दी। उसी समय वहां पहले से तैनात एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। उसकी जेब से रंग लगे चालीस हजार रुपए बरामद कर लिए गए।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

पंचायती राज चुनाव में 84.41% मतदान,11 सरपंच निर्विरोध

दोपहर 3 बजे तक 68% मतदान

दोपहर 1 बजे तक 51.37% मतदान

डॉ.सीआर चौधरी को एनसीसीपी फेलोशिप सम्मान

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

